कोरोना के इलाज में आयुष्मान कार्ड बनेगा साथी? क्या कहते हैं नियम, अप्लाई करने का तरीका

Ayushman Card: देश में इन दिनों कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसकी वजह से अब अस्पतालों में भीड़ होने लगेगी। इलाज में होने वाले खर्च के बोझ को कम करने के लिए सरकार ने आयुष्मान कार्ड योजना शुरू की है।

Ayushman Bharat Yojana

Ayushman Bharat Card: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) की शुरुआत इलाज में लगने वाले खर्च से राहत देने के लिए की गई। इसके तहत कई बीमारियों का इलाज किया जाता है। भारत में कोरोना की पहली लहर के दौरान भी लोगों ने इस कार्ड का इस्तेमाल किया। अब एक बार फिर से लोगों को इसकी जरूरत पड़ने वाली है, क्योंकि भारत में फिर से कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं। जानें कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और इसके लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं?

विज्ञापन

क्या है आयुष्मान कार्ड?

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, जिसे आयुष्मान भारत योजना के नाम से भी जाना जाता है। यह ऐसी स्कीम है। इसको आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की मदद करने के लिए लाया गया था, जिसमें हेल्थकेयर सुविधाएं मुफ्त में दी जाती हैं। हाल ही में इसे दिल्ली में भी लागू कर दिया गया है, जिसके तहत 10 लाख तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है।

विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड से कोरोना का इलाज

कोरोना के केस एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। ऐसे में उन लोगों के मन में सवाल होंगे, जो प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) का लाभ ले रहे हैं। ये बात तो सभी को मालूम है कि आयुष्मान कार्ड से बहुत सी बीमारियों का इलाज होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे कोरोना का इलाज भी कराया जा सकता है? दरअसल, पहली लहर में कोरोना का इलाज इस कार्ड के जरिए किया गया था, यानी इस बार भी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन

कैसे ले सकते हैं लाभ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयुष्मान कार्ड का लाभ मिलेगा, लेकिन कोरोना के लिए इसकी कुछ शर्तें हैं। जैसे- आपको कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं और इसके लिए आप केवल सामान्य जांच या OPD में इलाज कराते हैं, तो आयुष्मान कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। कोविड-19 के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती मरीज को इसका फायदा मिलेगा।

वहीं, निजी स्वास्थ्य बीमा या कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ESI) का लाभ लेने वाला भी आयुष्मान कार्ड का इस्तेमाल कर सकता है। इसके अलावा, यह भी देखना होगा कि आज जिस अस्पताल में इलाज करा रहे हैं, वह योजना से जुड़े होने चाहिए।

विज्ञापन

योग्यता कैसे देखें?

अगर आप आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए https://pmjay.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं। वहां ‘क्या मैं पात्र हूं’ (Am I Eligible) का विकल्प मिलेगा। उस पर क्लिक करें और फिर अपना मोबाइल नंबर व कैप्चा कोड भरें। इसके बाद ‘जनरेट OTP’ पर क्लिक करें और प्राप्त OTP को दर्ज करके सत्यापन करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको अपना नाम, राज्य, उम्र, परिवार के सदस्यों की संख्या और आय से जुड़ी जानकारी भरनी होगी। अंत में ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर यह जानकारी सामने आ जाएगी कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं।

फोन से कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन 

अगर आप योग्य हैं, तो उसके लिए आप आयुष्मान भारत की ऑफिशियल साइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। यहां पर आपकी कुछ पर्सनल जानकारी मांगी जाएगी, जिसको स्टेप बाय स्टेप भर सकते हैं। साथ ही, इसके लिए अपने फोन में आयुष्मान भारत का ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, जिसके जरिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ