BJP MP Pratap Simha brother Vikram Simha arrested: भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के भाई विक्रम सिम्हा को पुलिस ने पेड़ों की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने वन विभाग की मंजूरी के बिना अपने घर के आस-पास लगे 126 पेड़ों को काटकर उनकी तस्करी की है। पुलिस ने इस मामले में उन पर पहले से ही एफआईआर दर्ज कर रखी थी, जिसके बाद शनिवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया। प्रताप सिम्हा संसद में हुई सुरक्षा चूक को लेकर चर्चा में आए थे। कथित तौर पर लोकसभा हॉल में जबरन घुसने वाले दोनों आरोपियों को सिम्हा के नाम पर ही विजिटर पास जारी किए गए थे।
विक्रम सिम्हा को बेंगलुरु की सिटी क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। हालांकि बाद में उनकी हिरासत राज्य के वन विभाग के अधिकारियों दे दी गई। विक्रम सिम्हा ने जिन पेड़ों को काटा था, वे सरकार के स्वामित्व के थे। बताया जा रहा है कि यह कर्नाटक के हासन जिले में एक गोमला भूमि से काटे गए, जो 12 एकड़ में फैली है। विक्रम सिम्हा कई दिनों से अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर रहे थे और इस मामले में पुलिस ने उन पर केस भी दर्ज किया था। उन्होंने सरकार से इस जमीन को कथित तौर पर अदरक उगाने के लिए ली थी लेकिन वह खेती के बजाय वनों की कटाई करने लगे।
कैसे सामने आया मामला
जानकारी के अनुसार, पेड़ों की कथित तस्करी के मामले का खुलासा तब हुआ जब तहसीलदार गांव के दौरे पर थीं। उन्हें इस बारे में पता चला तो अधिकारियों को मामले की जानकारी दी और एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि जहां पर विक्रम सिम्हा पेड़ों की कटाई कर रहे हैं, वे जमीन सराकारी स्वामित्व वाली है।
ये भी पढ़ें: ‘जय श्री राम’ से इंडिगो के पायलट ने किया यात्रियों का स्वागत, देखें अयोध्या की पहली फ्लाइट का वीडियो
ये भी पढ़ें: मीरा मांझी कौन हैं, जिनके घर पर PM Modi ने ली चाय की चुस्की
संबंधित खबरें
भारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
22 mins agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
1 hr agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
2 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
2 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
2 hrs ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
3 hrs agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
3 hrs agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
3 hrs agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
4 hrs ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines