Nishikant Dubey Reaction on Pakistan: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। सांसद दुबे भाजपा के वरिष्ठ नेता बैजयंत पांडा के डेलिगेशन का हिस्सा थे और ट्रिप से लौटने के बाद उन्होंने पाकिस्तान को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान युद्ध के मैदान में हार चुका है। उसे कूटनीतिक मोर्चे पर भी बड़ा झटका लगा। पाकिस्तान ने जब-जब भारत का मुकाबला करने के सोची, हार का मुंह देखा।
सैन्य टकराव में पाकिस्तान हारा। भारत के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय समर्थन जुटाने का प्रयास किया तो मुंह की खानी पड़ी। निशिकांत दुबे ने संकेत दिए कि पाकिस्तान के करीबी सहयोगी भी अब उससे दूर होने लगे हैं। भारत की खिलाफ करने का खामियाजा पाकिस्तान को हर मोर्चे पर भुगतना पड़ा है और आगे भी भुगतना पड़ेगा। पाकिस्तान की अपनी हरकतों से बाज आ जाना चाहिए, नहीं तो पहचान मिटते देर नहीं लगेगी। पाकिस्तान को उसका आइना दिखा दिया गया है।
यह भी पढ़ें:तेज प्रताप यादव की नई X पोस्ट, पिता लालू प्रसाद की फोटो के साथ लिखा- अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह…
बैजयंत पांडा के ग्रुप में शामिल थे निशिकांत दुबे
बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑल पार्टी डेलिगेशन लॉन्च किए। सभी दलों के सासंदों के 7 डेलिगेशन 33 देशों की यात्रा पर भेजे गए। इन प्रतिनिधमंडलों का मकसद देशों को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बताना और इंटरनेशनल लेवल पर पाकिस्तान के असली चेहरे को बेनकाब करना था।
निशिकांत दुबे भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद बैजयंत पांडा के साथ सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत और अल्जीरिया की यात्रा पर गए थे। बैजयंत पांडा के नेतृत्व में 4 देशों की यात्रा पर गया प्रतिनिधिमंडल 2 जून को भारत लौटा। बैजयंत के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, फांगनोन कोन्याक, रेखा शर्मा, असदुद्दीन ओवैसी, सतनाम सिंह संधू, गुलाम नबी आजाद और हर्षवर्धन सिंगला शामिल थे।
यह भी पढ़ें:न्यूक्लियर रेडिएशन का नंदा देवी पर्वत से खास कनेक्शन, जानें क्या हुआ था 60 साल पहले?
सऊदी अरब भी आतंकवाद के खिलाफ: सांसद दुबे
विदेश यात्रा से लौटने के बाद निशिकांत दुबे ने मीडिया से बात की और बताया कि आतंकवाद के खिलाफ सभी देश एकजुट हैं। सऊदी अरब भी आतंकवाद के खिलाफ है। सऊदी अरब भी आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रहा है। इसलिए कहा रहा हूं कि पाकिस्तान कूटनीतिक मोर्चे पर भी हार गया है।
अगर पाकिस्तान अभी भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो किसी से कोई बातचीत नहीं होगी, सीधा हमला होगा। भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और ऑल पार्टी डेलिगेशन भेजकर इंटरनेशनल लेवल पर पाकिस्तान का असली चेहरा बेनकाब करके भारत रणनीतिक रूप से मजबूत भी बन गया है।
संबंधित खबरें
क्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
13 mins agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
1 hr agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
2 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
3 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
4 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
4 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
4 hrs ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
5 hrs agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
5 hrs agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines