Naresh Bansal: उत्तराखंड से भाजपा के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने मांग की है कि संविधान से इंडिया शब्द को हटा दिया जाए। उनका दावा है कि यह एक औपनिवेशिक थोपा गया शब्द था जिसने वास्तविक नाम ‘भारत’ की जगह ले ली। बीजेपी सांसद ने कहा कि इंडिया नाम गुलामी का प्रतीक है जो हमारे देश में अभी भी है और इसे तुरंत हटा देना चाहिए।
भाजपा सांसद ने तर्क देते हुए कहा कि पीएम मोदी के पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए दासता के प्रतीक चिह्नों से मुक्ति की अपील की थी। बंसल ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 9 साल के कार्यकाल में कई मौकों पर औपनिवेशिक विरासत, औपनिवेशिक चिह्नों को हटाने की अपील की है। साथ ही इनकी जगह भारतीय प्रतीकों, मूल्यों, सोच लागू करने की वकालत की है।
और पढ़िए –कचरा चुनने वाली 11 महिलाओं की रातोंरात बदली किस्मत, 3 दिन में ही बनीं करोड़पति, जानें पूरी कहानी
उत्तराखंड सांसद ने कहा कि क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत और मेहनत के बाद जब देश आजाद हुआ तो 1950 में संविधान का निर्माण किया गया। संविधान में लिखा गया कि India That Is Bharat (इंडिया जो कि भारत है)। बंसल ने कहा कि देश का नाम पुराने समय से भारत रहा है और इसे इसी नाम से पुकारा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृतकाल में औपनिवेशिक विरासत को हटाया जाए।
विपक्षी दलों के गठबंधन ने हाल ही में बेंगलुरु में हुई एक बैठक में अपने गठबंधन को INDIA नाम दिया था। गठबंधन के नए नाम के सामने आने के बाद से ही भाजपा नेता विपक्ष पर हमलावर हैं। पीएम मोदी ने भी भाजपा संसदीय दल की बैठक में कहा था कि INDIA नाम रख लेने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इंडिया शब्द तो इंडियन मुजाहिद्दीन और ईस्ट इंडिया कंपनी में भी था।
बता दें कि कई बीजेपी नेता पहले ही इसे इंडिया और भारत के बीच टकराव बता चुके हैं। बंसल से पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी 2024 के लोकसभा चुनाव को भारत और इंडिया के बीच मुकाबला बताया था।
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
1 hr agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
2 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
3 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
3 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
3 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
3 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
4 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
5 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
5 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines