BJP Master Plan : भाजपा ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों पर नजर रखते हुए अपने आईटी सेल के प्रयासों को तेज कर दिया है। 2024 के लोकसभा चुनाव अभियान के लिए काम जोरों से शुरू हो गया है और पार्टी इस साल अगस्त में शुरू हुई ‘शंखनाद’ पर काम कर रही है, जिसके तहत सभी राज्यों को सात क्षेत्रों में विभाजित किया गया है।
भाजपा के स्वयंसेवकों की टीम तैयार
आगामी विधानसभा चुनावों और 2024 की बड़ी लड़ाई को ध्यान में रखते हुए, भाजपा का आईटी सेल अपने प्रयासों को तेज कर रहा है। इसके अलावा जगह- जगह पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं और इसके लिए पार्टी प्रत्येक राज्य में समर्पित स्वयंसेवकों की एक टीम बनाने में लगी है, जिसके लिए प्रभावशाली लोगों को शामिल किया जा रहा है। पार्टी, अपने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया को संभालने का प्रशिक्षण दे रही है। वहीं पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक राज्य में कम से कम 300 स्वयंसेवकों की एक समर्पित टीम तैयार की जाएगी।
लोगों को साथ में जोड़ने की कोशिश
इन व्यक्तियों के लिए उनके पेशेवर कौशल के अलावा मानदंड, यह होगा कि वे वैचारिक रूप से भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं, राष्ट्रवादी हो और एकात्म मानवतावाद की हमारी विचारधारा में विश्वास रखते हों। हाल ही में, उत्तर प्रदेश में, एक विशाल आईटी सम्मेलन आयोजित किया गया था जहां यह निर्णय लिया गया था कि राज्य में 20,000 स्वयंसेवक अपना संदेश लेकर लोगों के बीच जाएंगे।
संबंधित खबरें
PM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
57 mins agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
1 hr agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
2 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
2 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
3 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
3 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
4 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
6 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
6 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines