News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
कुमार गौरव, नई दिल्ली: राजस्थान विधानासभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने प्रदेश से बाहर के 44 नेताओं की सूची जारी की है, जिन्हें विधानसभा चुनाव के लिए लाया गया है। भाजपा का प्रयास अधिक से अधिक वोटरों को साधना है।
बीकानेर जोन का चार्ज असीम गोयल हरियाणा विधायक को बनाया गया है, बीकानेर जोन के अंदर पांच जिले हैं। बता दें कि बीकानेर शहर में दो विधानसभाओं का चार्ज सुभाष शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष पंजाब को सौंपा गया है, वहीं बीकानेर देहात का चार्ज हरियाणा के विधायक सत्य प्रकाश जरवाता को दिया गया है। इसके अलावा गंगानगर 6 असेंबली का चार्ज नरेंद्र सिंह राष्ट्रीय मंत्री को सौंपा गया। वहीं हरियाणा के विधायक महिपाल को हनुमानगढ़ पांच विधानसभा का कार्यभार सौंपा गया। इसके अलावा चूरु 6 विधानसभा का चार्ज संदीप जोशी को दिया गया।
वहीं अगर जयपुर जोन की बात की जाए तो इसमें 8 जिले हैं जिसका प्रभारी सिद्धार्थन प्रदेश महामंत्री संगठन हिमाचल प्रदेश को दिया गया। जयपुर शहर 7 विधानसभा का इंचार्ज केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह और डॉ अनिल जैन सांसद उत्तर प्रदेश को बनाया गया। वहीं जयपुर देहात उत्तर 6 विधानसभा की कमान जुगल किशोर सांसद जम्मू कश्मीर को सौंपी गई। पूर्व मुख्यमंत्री जम्मू कश्मीर और डॉ निर्मल सिंह, जयपुर देहात दक्षिण 6 विधानसभा का चार्ज संभालेंगे। वहीं दौसा 5 विधानसभा का चार्ज भूतपूर्व उपमुख्यमंत्री जम्मू कश्मीर और गोविंद गुप्ता संभाल रहे हैं। अलवर उत्तर 5 विधानसभा सुनीता दुग्गल सांसद सिरसा हरियाणा को चार्ज दिया गया है। इसके अलावा, अलवर दक्षिण 6 विधानसभा नायब सैनी सांसद हरियाणा को चार्ज दिया गया है। झुंझुनू 7 विधानसभा का चार्ज हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को दिया गया है, वहीं सीकर 8 विधानसभा का चार्ज प्रदेश अध्यक्ष पंजाब सुनील जाखड़ और विजयपाल सिंह तोमर को दिया गया।
अगर भरतपुर जोन की बात की जाए तो यहां का चार्ज अजय कुमार प्रदेश महामंत्री संगठन उत्तराखंड को दिया गया है, इसमें चार जिले हैं। पूर्व प्रदेश महामंत्री दिल्ली कुलदीप चहल भरतपुर 7 विधानसभा का चार्ज दिया गया। वहीं धौलपुर 4 विधानसभा धन सिंह रावत उत्तराखंड के मंत्री को चार्ज दिया गया। करौली चार विधानसभा रमेश पोखरियाल निशंक सांसद उत्तराखंड को चार्ज दिया गया है। सवाई माधोपुर चार विधानसभा कृष्ण पाल गुर्जर केंद्रीय मंत्री को चार्ज दिया गया है।
अजमेर जोन का चार्ज डॉक्टर महेंद्र सिंह एमएलसी उत्तर प्रदेश को दिया गया है, इसमें 7 जिले हैं। अजमेर शहर तीन विधानसभा अभय वर्मा विधायक दिल्ली को चार्ज दिया गया है। अजमेर देहात 5 विधानसभा अरविंद यादव पूर्व चेयरमैन हरियाणा को चार्ज दिया गया है। नागौर शहर 5 विधानसभा जीएल शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष हरियाणा को चार्ज दिया गया है। नागौर देहात 5 विधानसभा लक्ष्मण यादव विधायक हरियाणा को चार्ज दिया गया है। वहीं हाल ही में चर्चा में आए दिल्ली सांसद रमेश बिधूड़ी को टोंक चार विधानसभा का चार्ज दिया गया। भीलवाड़ा सात विधानसभा सुभाष बराला प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा को चार्ज दिया गया है।
जोधपुर जोन का प्रभारी जगबीर ढाबा को बनाया गया है, इसमें आठ जिले आते हैं। जोधपुर देहात दक्षिण चार विधानसभा प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को चार्ज दिया गया है। पाली 6 विधानसभा राजीव बब्बर को चार्ज दिया गया है। जालौर पांच विधानसभा अजय महावर को चार्ज दिया गया है। वहीं सतीश उपाध्याय, को सिरोही तीन विधानसभा का चार्ज दिया गया। बाड़मेर चार विधानसभा शक्ति परिहार को चार्ज दिया गया है। बालोतरा तीन विधानसभा संगम लाल गुप्ता सांसद उत्तर प्रदेश को चार्ज दिया गया है। जैसलमेर दो विधानसभा का चार्ज जयप्रकाश पूर्व मेयर दिल्ली को सौंपा गया।
उदयपुर जोन की जिम्मेवारी पवन राना प्रदेश महामंत्री संगठन दिल्ली को दी गई है इसमें 7 जिले हैं। उदयपुर शहर दो विधानसभा दीप्ति रावत राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा को चार्ज दिया गया। उदयपुर देहात 6 विधानसभा अर्जुन सिंह चौहान विधायक गुजरात को चार्ज दिया गया है। वहीं पूर्व मंत्री राजनीतिक सचिव मुख्यमंत्री डूंगरपुर चार विधानसभा कृष्णावेदी का चार्ज संभालेंगे। बांसवाड़ा चार विधानसभा प्रवीण माली विधायक गुजरात को चार्ज दिया गया है। राजसमंद चार विधानसभा मुकेश पटेल विधायक गुजरात को चार्ज दिया गया है। चित्तौड़गढ़ चार विधानसभा विक्रम ठाकुर विधायक हिमाचल प्रदेश को चार्ज दिया गया है। प्रतापगढ़ चार विधानसभा युवराज को चार्ज दिया गया है।
वहीं कोटा जोन का चार्ज त्रिलोक जामवाल विधायक हिमाचल प्रदेश को दिया गया है, इसमें पांच जिले हैं
कोटा शहर चार विधानसभा संजय टंडन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंडीगढ़ को चार्ज दिया गया है। कोटा देहात दो विधानसभा सतपाल सती को चार्ज दिया गया। बूंदी तीन विधानसभा हंसराज विधायक हिमाचल प्रदेश को चार्ज दिया गया है। बारां चार विधानसभा कुलदीप कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखंड को चार्ज दिया गया है। झलवारा चार विधानसभा सुरेश चंदेल पूर्व सांसद हिमाचल प्रदेश को चार्ज दिया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें राजस्थान, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।