पश्चिम बंगाल में एक बार बीजेपी नेता पर हमला हुआ है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने सह प्रभारी अमित मालवीय ने नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर हमले करने का आरोप लगाया है। पश्चिम बंगाल के सह-प्रभारी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अमित मालवीय ने ट्वीट करते हुए बताया कि मां काली पूजा का उद्घाटन और उसमें भाग लेने जाते समय विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी पर टीएमसी की “लुंगी वाहिनी” ने हमला किया। मथुरापुर और मंदिरबाजार इलाकों में महिलाओं को ढाल की तरह इस्तेमाल किया गया।
अमित मालवीय ने कहा कि हम विपक्षी नेता पर इस जघन्य और पूर्वनियोजित हमले की कड़ी निंदा करते हैं। इसे टीएमसी जिला परिषद सदस्य रेखा गाजी ने अंजाम दिया और उनके निर्देशन में अवैध बांग्लादेशियों ने अंजाम दिया। राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ इस तरह की हिंसा टीएमसी की हताशा और लोकतंत्र व कानून के प्रति उसकी घोर उपेक्षा को उजागर करती है।
यह भी पढ़ें: BJP सांसद और विधायक पर हमला, पथराव में दोनों को आई चोटें, जान बचाकर पड़ा भागना
बता दें कि पश्चिम बंगाल में पिछले एक महीने में 3 बार बीजेपी नेताओं को निशाना बनाया गया है। 18 अक्टूबर को दार्जिलिंग से सांसद राजू बिस्ता पर भी हमला हुआ था। हमले में उनकी गाड़ी तक टूट गई थी। सांसद ने बताया था कि सुखिया पोखरी के पास मसधुरा में उनके काफिले पर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया। कहा कि हमला मुझपर किया था, लेकिन हमले का जोर उनकी पीछे वाली गाड़ी पर पड़ा।
इससे पहले 6 अक्टूबर को बीजेपी सांसद और विधायक पर हमला हुआ था। मालदा नॉर्थ के बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू और सिलीगुड़ी विधायक डॉ शंकर घोष घायल हुए थे। दोनों बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री वितरण करने गए थे। बदमाशों ने उनपर पथराव कर दिया था। हालात इतने खराब हो गए कि दोनों नेताओं को मौके से जान बचाकर भागना पड़ा। पथराव में सांसद के सिर से खून भी निकल आया था।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में बीजेपी सांसद पर हुआ हमला, बाल-बाल बचे, हमलावरों को दी चेतावनी
संबंधित खबरें
'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
9 mins ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
52 mins agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
3 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
5 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
7 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
7 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines