पश्चिम बंगाल में बीजेपी सांसद पर हुआ हमला, बाल-बाल बचे, हमलावरों को दी चेतावनी

दार्जिलिंग से बीजेपी सांसद राजू बिस्ता के काफिले पर सुखिया पोखरी के पास अज्ञात बदमाशों ने हमला किया. राजू बिस्ता ने सोशल मीडिया पर इस घटना की जानकारी देते हुए लिखा कि वह बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके पीछे चल रही गाड़ी पर हमले का असर हुआ. तस्वीरों में उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त दिख रही है. उन्होंने इस हमले को क्षेत्र में शांति भंग करने की साज़िश बताया और कहा कि ऐसे कायराना हमले उन्हें डरा नहीं सकते.

Raju Bista

दार्जिलिंग से सांसद राजू बिस्ता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर बताया कि उन हमला हुआ है. हालांकि इस हमले में बीजेपी संसद बाल-बाल बच गये हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें टूटी हुई गाड़ी को देखा जा सकता है.

बीजेपी सांसद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सुखिया पोखरी के पास, मसधुरा में आज मेरे काफिले पर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया. उन कायरों ने मुझ पर हमला किया था, लेकिन हमले का ज़ोर मेरे ठीक पीछे वाली गाड़ी पर पड़ा. हमारे क्षेत्र के लिए एक वार्ताकार की घोषणा के बाद हुए इस हमले का समय बेहद संदिग्ध है और हमारे क्षेत्र में शांति भंग करने की साज़िश की ओर इशारा करता है.

उन्होंने आगे लिखा कि अगर कोलकाता के वफादार लोग सोचते हैं कि हम ऐसे हमलों से घबरा जाएंगे तो वे गलत हैं. हम डरे हुए नहीं हैं और ऐसे कायराना हमले हमारे हौसले और बुलंद करते हैं.

बीजेपी सांसद ने लिखा कि मैं उन लोगों को चेतावनी दे रहा हूं जिन्होंने आज शांति भंग करने की कोशिश की है, हम उनके नापाक प्रयासों को कामयाब नहीं होने देंगे. हम अपने क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए काम करेंगे, और दुनिया की कोई भी ताकत इसे होने से नहीं रोक सकती. 

केन्द्रीय मंत्री सुकान्ता मजूमदार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मालदा उत्तर से माननीय सांसद खगेन मुर्मू और सिलीगुड़ी से विधायक शंकर घोष पर हाल ही में हुए हमलों के बाद, आज एक और घिनौनी और कायराना साजिश सामने आई. इस बार दार्जिलिंग से हमारे सांसद राजू बिस्ता को भाड़े के बदमाशों के ज़रिए निशाना बनाया गया. अचानक हुए हमले में उनकी कार के पीछे वाली गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन ईश्वर की कृपा से राजू जी सुरक्षित हैं.

उन्होंने आगे लिखा कि मैं इस घिनौने हमले की कड़ी निंदा करता हूं. इस घिनौनी साजिश को अंजाम देने वालों के लिए मेरा संदेश बिल्कुल स्पष्ट है, उत्तर बंगाल की जनता आपकी अराजकता के हर पल पर पैनी नज़र रख रही है. उत्तर बंगाल की जनता, बल्कि पूरे बंगाल की जनता, इस शर्मनाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ