BJP Leader Shot Dead: मणिपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर

Bihar News

BJP Leader Shot Dead: मणिपुर के थौबल जिले में मंगलवार को एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद मुख्य आरोपी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि एक अन्य व्यक्ति को मामले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

थौबल के पुलिस अधीक्षक हाओबीजम जोगेशचंद्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक लैशराम रामेश्वर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि वारदात को सुबह अंजाम दिया गया है। घटना के दौरान लैशराम रामेश्वर सिंह क्षेत्री लीकाई इलाके में अपने घर के बाहर खड़े थे।

विज्ञापन

बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली कार से आए थे हमलावर

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक कार में दो लोग आए और करीब 11 बजे करीब से सिंह पर गोली चला दी। 50 वर्षीय व्यक्ति के सीने में गोली लगी और उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

जोगेशचंद्र ने संवाददाताओं को बताया कि घटना के कुछ घंटों बाद, वाहन चला रहे व्यक्ति की पहचान नाओरेम रिकी पॉइंटिंग सिंह के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। नाओरेम रिकी बिष्णुपुर जिले के किनौ का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी इंफाल पश्चिम जिले के हाओबम मारक इलाके से की गई।

चेतावनी के बाद मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर

पुलिस ने 46 वर्षीय अयेकपम केशोरजीत के रूप में पहचाने जाने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान उसे शरण देने के खिलाफ चेतावनी देते हुए आत्मसमर्पण करने की अपील की। बताया जा रहा है कि कुछ घंटे बाद मुख्य आरोपी ने इंफाल पश्चिम जिले के कमांडो कॉम्प्लेक्स में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। वह हाओबाम मारक का रहने वाला है।

विज्ञापन

मुख्य आरोपी के कब्जे से एक .32 कैलिबर की लाइसेंसी पिस्तौल, दो मैगजीन और नौ कारतूस बरामद किए गए। एसपी ने कहा कि नोरेम रिकी पॉइंटिंग सिंह वाहन चला रहा था, जबकि अयेकपम केशोरजीत ने भाजपा नेता पर गोली चला दी। हत्या के पीछे की मंशा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ