Who Was BJP leader Bhanuprakash : लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कर्नाटक सरकार ने राज्य में पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा कर दिया। इसके तहत पेट्रोल की कीमत में 3 रुपये और डीजल में 3.05 रुपये की बढ़ोतरी हुई। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सरकार के इस फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेता एमबी भानुप्रकाश की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। आइए जानते हैं कि कौन थे भाजपा नेता भानुप्रकाश?
कौन थे भाजपा नेता भानुप्रकाश?
69 वर्षीय एमबी भानुप्रकाश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता और भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। भानुप्रकाश ने भाजपा के जरिए राजनीति में कदम रखा था। साल 1999 में गजनूर जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र से उन्होंने राजनीति की शुरुआत की थी। वे पूर्व एमएलसी भी रह चुके थे। उन्होंने कर्नाटक भाजपा के उपाध्यक्ष और जिला अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी निभाई थी। वे मूलरूप से शिवमोग्गा तालुक के गांव मत्तूर रहने वाले थे।
यह भी पढ़ें : पूर्व CM येदियुरप्पा के खिलाफ नाबालिग से यौन शोषण मामले में गैर-जमानती अरेस्ट वारंट, पॉक्सो के तहत केस दर्ज
कई चुनाव में भाजपा के प्रभारी थे भानुप्रकाश
पिछले लोकसभा चुनाव में भानुप्रकाश ने शिमोगा के प्रत्याशी बीवाई राघवेंद्र के लिए चुनाव प्रचार किया था। वे कई चुनाव में भाजपा के प्रभारी भी रहे थे। भानुप्रकाश के नेतृत्व में पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ भाजपाइयों ने राज्य में विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने खुद विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
यह भी पढ़ें : CM को हटाने के लिए जादू-टोना? Prajwal Revanna केस के बीच कर्नाटक के डिप्टी सीएम का बड़ा बयान
दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
पुलिस के सूत्रों का कहना है कि विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद भानुप्रकाश को कार में बैठते समय हार्ट अटैक आ गया और वे बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
2 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
4 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
5 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
6 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
6 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
7 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
7 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
8 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines