BJP Leader Brutally Thrashed: तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में बड़े पैमाने पर गांजे की बिक्री को उजागर करने पर बदमाशों ने भाजपा के एक नेता की बेरहमी से पिटाई कर दी। बदमाशों की पिटाई में भाजपा नेता बुरी तरह घायल हो गए। भाजपा नेता को खून से सने कपड़ों में सड़क पर लथपथ पाया गया।
पुलिस ने भाजपा नेता पर हमले के सिलसिले में छह लोगों को हिरासत में लिया है और जांच शुरू कर दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने हमले की निंदा की और पीड़ित और उसके परिवार को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया।
और पढ़िए – BJP Parliamentary Party meeting: भाजपा संसदीय दल की बैठक जारी, PM मोदी समेत केंद्रीय मंत्री मौजूद
पीड़ित भाजपा नेता की पहचान थिरुकाझुकुंद्रम के धनशेखर के रूप में हुई है। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह मानसिक रूप से अस्थिर बताए जा रहे कालेशा से सवाल करते नजर आ रहे थे। धनशेखर को कलशा से यह पूछते हुए देखा गया कि उसे गांजा कहां से मिला और इसे कौन बेच रहा था। कलेश ने कहा कि उसे यह बशीर से मिला था और इसे 700 रुपये में बेचा जा रहा था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब धनशेखर अपनी कार से कही जा रहे थे तो बदमाशों ने उन्हें कनकोयिल कोट्टई के पास रोक लिया और फिर बेरहमी से उनकी पिटाई कर दी। धनशेखर को खून से लथपथ कपड़े और बेहोशी की हालत में छोड़ दिया गया। मामले की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी जिसके बाद धनशेखर को चेंगलपट्टू अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच में जुट गई है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
3 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
4 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
4 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
4 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
5 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
5 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
6 hrs agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
6 hrs agoसलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
7 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines