गांजे की बिक्री का खुलासा करने पर भाजपा नेता की बेरहमी से पिटाई, सड़क पर इस हाल में मिले

BJP leader brutally thrashed

BJP Leader Brutally Thrashed: तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में बड़े पैमाने पर गांजे की बिक्री को उजागर करने पर बदमाशों ने भाजपा के एक नेता की बेरहमी से पिटाई कर दी। बदमाशों की पिटाई में भाजपा नेता बुरी तरह घायल हो गए। भाजपा नेता को खून से सने कपड़ों में सड़क पर लथपथ पाया गया।

विज्ञापन

पुलिस ने भाजपा नेता पर हमले के सिलसिले में छह लोगों को हिरासत में लिया है और जांच शुरू कर दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने हमले की निंदा की और पीड़ित और उसके परिवार को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

पीड़ित भाजपा नेता की पहचान थिरुकाझुकुंद्रम के धनशेखर के रूप में हुई है। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह मानसिक रूप से अस्थिर बताए जा रहे कालेशा से सवाल करते नजर आ रहे थे। धनशेखर को कलशा से यह पूछते हुए देखा गया कि उसे गांजा कहां से मिला और इसे कौन बेच रहा था। कलेश ने कहा कि उसे यह बशीर से मिला था और इसे 700 रुपये में बेचा जा रहा था।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब धनशेखर अपनी कार से कही जा रहे थे तो बदमाशों ने उन्हें कनकोयिल कोट्टई के पास रोक लिया और फिर बेरहमी से उनकी पिटाई कर दी। धनशेखर को खून से लथपथ कपड़े और बेहोशी की हालत में छोड़ दिया गया। मामले की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी जिसके बाद धनशेखर को चेंगलपट्टू अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ