BJP Explled 4 Leaders before Byelection 2024:(मानस श्रीवास्तव) बीते दिन यूपी के लखीमपुर जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई। बीजेपी विधायक योगेश वर्मा की पिटाई मामले पर सख्त कदम उठाते हुए बीजेपी ने 4 बड़े नेताओं को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है। वहीं आज चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर सकता है। तो आइए जानते हैं वो 4 नेता कौन हैं? जिन्हें बीजेपी ने बाहर का रास्ता दिखाया है।
किन 4 लोगों को निकाला?
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लखीमपुर खीरी के वकील और बीजेपी नेता अवधेश सिंह को पार्टी के निकाल दिया है। साथ ही अवधेश सिंह की पत्नी पुष्पा सिंह, अनिल यादव और ज्योति शुक्ला को भी पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है। खबरों के अनुसार बैंक के चुनाव को लेकर अवधेश सिंह और बीजेपी विधायक में विवाद हो गया। ऐसे में अवधेश सिंह ने विधायक योगेश वर्मा को पीटना शुरू कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, तो सियासी खेमें में हड़कंप मच गया। विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाया और बीजेपी ने एक्शन लेते हुए चारों नेताओं को बाहर निकाल दिया।
यह भी पढ़ें- Diwali Bonus: महिलाओं के अकाउंट में आएगा कैश; महाराष्ट्र सरकार की तैयारी, ऐसे करें अप्लाई
4 निष्कासित बीजेपी नेता कौन?
बीजेपी नेता अवधेश सिंह लखीमपुर खीरी में बार काउंसिल के अध्यक्ष हैं। वहीं उनकी पत्नी पुष्पा सिंह अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं। इसके अलावा अनिल यादव बीजेपी के जिला अध्यक्ष थे और ज्योति शुक्ता बीजेपी नेता थीं। राज्य में उपचुनाव की घोषणा से पहले बीजेपी ने बड़ा कदम उठाया है।
क्या था पूरा मामला?
यह घटना 9 अक्टूबर की है। बैंक के चुनाव में विवाद होने के कारण अवधेश सिंह बीजेपी विधायक से हाथापाई पर उतर आए। उन्होंने योगेश वर्मा पर जमकर थप्पड़ बरसाए। 10 अक्टूबर को बीजेपी के प्रदेश महासचिव गोविंद नारायण शुक्ला ने चारों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके बाद योगेश वर्मा ने 25 विधायकों के साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात की। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए बीजेपी ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया।
यह भी पढ़ें- बड़ी खबर! महाराष्ट्र-झारखंड में चुनाव, 49 सीटों पर उपचुनाव; तारीखों से पहले देखें पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
'मॉक संसद' में ज्ञानेश कुमार भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
10 mins agoगुजरात में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर पीएम मोदी ने दिलाई एकता की शपथ
1 hr agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
1 hr agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
2 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
2 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
2 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
3 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
3 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
5 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines