---विज्ञापन---

देश angle-right

BJP में किस जाति के कितने मुख्यमंत्री, समझें CM का सामाजिक-जातीय समीकरण

Caste Composition of BJP CMs: बीजेपी और उसके सहयोगियों की आज 21 राज्यों में सरकार है। बीजेपी देश का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। ऐसे में जातीय समीकरणों को साधना उसके लिए जरूरी हो गया है। ऐसे में आइये जानते हैं बीजेपी के मुख्यमंत्रियों का जातीय समीकरण क्या है?

---विज्ञापन---

BJP Chief Ministers Caste Distribution: राजधानी दिल्ली में बीजेपी ने 27 साल के इंतजार के बाद सरकार बना ली। विधायक दल की बैठक में नेता चुनी गईं रेखा गुप्ता ने गुरुवार को 6 मंत्रियों के साथ शपथ ली। पार्टी ने रेखा गुप्ता को सीएम पद की जिम्मेदारी सौंपी है। रेखा गुप्ता वैश्य समुदाय से आती हैं जो कि प्रमुख व्यापारी वर्ग है। जानकारी के अनुसार बनिया समुदाय लंबे समय से बीजेपी को वोट करता आ रहा है। ऐसे में बीजेपी आलाकमान की ओर से सोच-समझकर राज्य के जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखकर ही रणनीति तैयार की जा रही है। पार्टी ने ओबीसी, एसटी, ब्राह्मण समुदायों को प्रतिनिधित्व दिया है। आइये एक नजर डालते है बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों पर।

राजस्थान- राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा साधारण किसान परिवार से आते हैं। वे ब्राह्मण जाति से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता किशन स्वरूप शर्मा किसान थे और मां गोमती देवी गृहिणी हैं।

---विज्ञापन---

यूपी- उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी के बड़े चेहरों में से एक हैं। जोकि क्षत्रिय समुदाय से आते हैं। योगी आदित्यनाथ का जन्म उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में 1972 में हुआ।

मध्यप्रदेश- मध्यप्रदेश के वर्तमान सीएम मोहन यादव हैं जोकि यादव समुदाय से आते हैं। ये समुदाय ओबीसी में शामिल हैं। उनके पिता समाज के प्रमुख व्यक्तियों में शामिल थे। वहीं उनकी मां दिवंगत लीलाबाई यादव गृहिणी थीं।

---विज्ञापन---

ओडिशा- ओडिशा के सीएम मोहन चरण मांझाी संथाल आदिवासी समुदाय से आते हैं। यह समुदाय एसटी में शामिल हैं। मांझी 1997 में बीजेपी की राज्य इकाई में आदिवासी शाखा के सचिव भी थे।

उत्तराखंड- उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी राजपूत जाति से आते हैं। धामी के परिवार की पृष्ठभूमि साधारण है। उनके पिता शेर सिंह धामी सेवानिवृत्त सेना में अधिकारी थे। उन्होंने अपनी शिक्षा पिथौरागढ़ में पूरी की। इसके बाद उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की।

---विज्ञापन---

त्रिपुरा- त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा वैश्य समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। जोकि सामान्य वर्ग से शामिल हैं।

महाराष्ट्र- महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ब्राह्मण समुदाय से आते हैं। फडणवीस के परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि काफी मजबूत है। उनके पिता गंगाधर राव एक प्रमुख राजनीतिज्ञ और नागपुर से एमएलसी रह चुके हैं।

---विज्ञापन---

हरियाणा- हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी हैं। जोकि माली समुदाय से आते हैं। यह जाति ओबीसी में शामिल है।

गुजरात- गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल राजनीतिक रूप से ताकतवर पाटीदार समुदाय से आते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः हलफनामे में ’10वीं फेल’ के टैग ने किया परेशान, कौन हैं 58 साल की उम्र में SSC पास करने वाले सांसद?

गोवा- गोवा के सीएम प्रमोद सामंत मराठा राजनीति में एक प्रमुख राजनेता हैं। वे मराठा जाति से ताल्लुक रखते हैं।

---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़- छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय कंवर समुदाय से आते हैं जोकि एसटी में शामिल है। कंवर समुदाय राज्य उत्तरी जिलों में पाई जाने वाली एक प्रमुख समुदाय में शामिल हैं।

असम- असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा असमिया ब्राह्मण जाति से हैं। हिमंता बिस्वा बीजेपी में आने से पहले कांग्रेस में थे। इससे पहले असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल थे।

---विज्ञापन---

अरुणाचल प्रदेश- अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू मोनपा जनजाति से आते हैं। जो अरुणाचल प्रदेश के तवांग से आते हैं। पेमा खांडु 2016 से नबाम तुकी के बाद राज्य के सीएम हैं।

ये भी पढ़ेंः सोनिया गांधी सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती, जानें कैसी है तबीयत

---विज्ञापन---
First published on: Feb 21, 2025 08:33 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola