मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारी बहुमत से विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अब इन तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर रस्साकशी चल रही है। सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन में यह तय कर लिया है कि इन राज्यों की कमान किसे मिलेगी। लेकिन जब तक पर्यवेक्षक नियुक्त नहीं किए जाएं और विधायक दल के साथ बैठक नहीं होगी, तब तक मुख्यमंत्री के नाम का एलान नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में CM पद को लेकर शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, कौन बनेगा मुख्यमंत्री?
तीनों राज्यों में बन सकते हैं दो-दो उप मुख्यमंत्री
सूत्रों के अनुसार आज यानी मंगलवार को पर्यवेक्षक तय कर लिए जाएंगे और पूरी प्रक्रिया इस सप्ताह के अंत तक पूरी हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री पद फिर दिया जा सकता है। वहीं राजस्थान में वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री की कुर्सी दी जा सकती है। छत्तीसगढ़ में रेणुका सिंह या अरुण साव को राज्य की कमान दी जा सकती है। तीनों ही राज्यों में दो-दो उप मुख्यमंत्री नियुक्त किए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: वसुंधरा की विधायकों से मुलाकात…शक्ति प्रदर्शन…, आखिर हाईकमान को क्या मैसेज देना चाहती हैं मैडम?
तीनों राज्यों में कुछ ऐसा रहा चुनाव का परिणाम
बता दें कि हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से तीन में भाजपा को शानदार जीत मिली है। पार्टी को मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 160, राजस्थान की 199 सीटों में से 114 और छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में से 54 सीटें मिली हैं। खास बात यह है कि पिछले विधानसभा चुनावों में इन तीनों ही राज्यों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, मध्य प्रदेश में कांग्रेस ज्यादा दिन सरकार नहीं चला पाई थी।
ये भी पढ़ें: OMG! नेता जी की फैमिली में 6 लोग, EVM में जीरो; पूछ रहे-कहां गए मेरे वोट?
पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने की बैठक
उल्लेखनीय है कि इन तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की आज बैठक हुई। भाजपा तीनों ही राज्य में मुख्यमंत्री पद पर नामों का फैसला अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए लेना चाहती है। जानकारी के अनुसार बैठक में जेपी नड्डा ने तीनों राज्यों के वरिष्ठ नेताओं से मिली जानकारी और उनके विचार प्रधानमंत्री मोदी के साथ साझा किए हैं।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines