BJP CEC Meeting: भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने बुधवार को चुनाव की तैयारियों के साथ राज्य और केंद्र में पार्टी सरकारों की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव पर चर्चा की। लगभग डेढ़ घंटे चली मीटिंग में पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम शिवराज सिंह चौहान और अन्य नेताओं ने अगली रणनीति पर चर्चा की। केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की इस मीटिंग में फोकस मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को लेकर रहा।
यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें – लोकसभा अध्यक्ष ने राहुल गांधी को इस समिति के लिए किया नामित, जानिए क्या होगा काम
CEC की मीटिंग में क्या-क्या तय हुआ, जानिए 5 बड़ी बातें
1. बैठक में MP की उन 27 सीटों पर मुख्य चर्चा हुई, जिन पर पिछले चुनाव में पार्टी 1 हजार से कम वोट से हारी थी। इन सीटों पर उम्मीदवारों के पैनल पर भी चर्चा हुई।
2. इसके अलावा 102 एस्पिरेशन सीट पर भी चर्चा हुई जिन पर पिछली बार हारे थे। जानकारी के मुताबिक, इसमें 30 बिल्कुल कमजोर यानी डी कैटेगरी की सीट पर भी चर्चा हुई है।
3. मध्यप्रदेश से आई पार्टी की इंटरनल रिपोर्ट पर भी चर्चा की गई। इसमें बताया गया कि बीजेपी संगठन और केंद्र सरकार को लेकर जनता में नाराजगी नहीं है, लेकिन लंबे समय से सत्ता में रहने की वजह से समर्थकों और कोर वोटर्स में उदासीनता है। इस उदासीनता को दूर करने के कदमों पर भी चर्चा की गई।
4. सूत्रों के मुताबिक, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कमजोर सीट यानी ‘सी’ और ‘डी’ कैटेगरी की सीटों लिए उम्मीदवारों के ऐलान इस बार जल्दी कर दिया जाएगा, ताकि उम्मीदवारों को तैयारी करने का पूरा मौका मिले।
5. सी कैटेगरी की सीटें वैसी सीट हैं, जहां बीजेपी दो से अधिक बार हारी है और जब जीती भी है तो वोट का अंतर काफी कम का रहा है। डी कैटेगरी में वे सीटें आती हैं, जहां बीजेपी कभी नहीं जीती है। छत्तीसगढ़ में डी कैटेगरी की 5 सीट हैं। जबकि विधानसभा की कुल 90 सीट हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
5 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
5 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
6 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
8 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
9 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
11 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
11 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
11 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines