---विज्ञापन---

देश angle-right

लोकसभा अध्यक्ष ने राहुल गांधी को इस समिति के लिए किया नामित, जानिए क्या होगा काम

Rahul Gandhi: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को रक्षा मामलों की स्थायी समिति के लिए नामित किया है। लोकसभा अध्यक्ष ने बुधवार शाम चार विपक्षी सांसदों को विभिन्न संसदीय समितियों के लिए नामित किया। इसमें कांग्रेस के दो, एनसीपी और आप के एक-एक सांसद शामिल हैं। वायनाड सांसद राहुल गांधी इस […]

---विज्ञापन---

Rahul Gandhi: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को रक्षा मामलों की स्थायी समिति के लिए नामित किया है। लोकसभा अध्यक्ष ने बुधवार शाम चार विपक्षी सांसदों को विभिन्न संसदीय समितियों के लिए नामित किया। इसमें कांग्रेस के दो, एनसीपी और आप के एक-एक सांसद शामिल हैं। वायनाड सांसद राहुल गांधी इस साल मार्च में अयोग्य ठहराए जाने से पहले इसी समिति का हिस्सा थे।

यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें5 राज्यों के विधानसभा चुनावों पर दिल्ली दरबार में BJP का महामंथन; जानें CEC की बैठक बुलाने की इतनी जल्दबाजी क्यों?

---विज्ञापन---

अमर सिंह, सुशील कुमार रिंकू और फैजल पीपी का भी नाम शामिल 

राहुल गांधी के साथ डॉ. अमर सिंह को रक्षा समिति के लिए नामित किया गया है। वहीं दूसरी ओर, नवनिर्वाचित AAP सांसद सुशील कुमार रिंकू को कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण समिति के लिए नामित किया गया है। सुशील कुमार लोकसभा में पार्टी के एकमात्र प्रतिनिधि हैं। वहीं लक्षद्वीप के सांसद फैजल पीपी मोहम्मद को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण समिति के लिए नामित किया गया। राकांपा नेता की इस साल मार्च में लोकसभा सदस्यता बहाल की गई थी। वह कुछ समय के लिए अयोग्य घोषित कर दिए गए थे।

ये होगा काम 

स्थायी समिति के सदस्य वार्षिक रिपोर्टों और अनुदानों की मांगों पर विचार करते हैं। इसके साथ ही वे संबंधित सदन द्वारा भेजे गए विधेयकों की भी जांच करते हैं। हालांकि ये समितियां संबंधित मंत्रालयों के रोज के मामलों में दखल नहीं देतीं।

---विज्ञापन---

सांसदी हो चुकी है बहाल 

बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 24 मार्च को लोकसभा सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। गुजरात की एक अदालत की ओर से उन्हें ‘मोदी सरनेम’ मामले में दोषी ठहराया था। उन्हें दो साल की जेल की सजा भी सुनाई थी। हालांकि इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 2019 मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगा दी थी। इसके बाद उनकी लोकसभा सदस्यता 7 अगस्त को बहाल कर दी गई। राहुल गांधी अब एक सांसद के रूप में लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

First published on: Aug 17, 2023 12:36 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola