नौशेरा से रविंदर रैना को मिला टिकट, भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की एक और सूची, देखें पूरी List

Jammu Kashmir Assembly Election 2024 : जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।

Jammu Kashmir BJP Chief Ravinder Raina

BJP Candidates List : जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया। पार्टियों की ओर से प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की जा रही है। इस बीच भाजपा ने एक और लिस्ट जारी की, जिसमें 6 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया। आइए जानते हैं कि किसे कहां से मिला टिकट?

विज्ञापन

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने सोमवार को जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। जहां प्रदेश अध्यक्ष रविंदर सैना को नौशेरा विधानसभा सीट से टिकट मिला तो वहीं राजौरी सीट से विबोध गुप्ता चुनावी ताल ठोकेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस लिस्ट में 4 मुस्लिम उम्मीदवारों को मिला टिकट

भाजपा की इस लिस्ट में 4 मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट मिला। लाल चौक से ऐजाज हुसैन, ईदगाह से आरिफ राजा, खानसाहिब से डॉ. अली मोहम्मद मीर और चरार-ए-शरीफ से जाहिद हुसैन को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

विज्ञापन

अबतक 51 प्रत्याशियों के नामों का चुका है ऐलान

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी अबतक 51 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी की पहली लिस्ट 26 अगस्त को जारी हुई थी, जिसमें 15 प्रत्याशियों के नाम थे। बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में एक और तीसरी लिस्ट में 29 कैंडिडेट्स को टिकट दिया था। भाजपा की चौथी लिस्ट 2 सितंबर को आई, जिसमें 6 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ