श्री माता वैष्णो देवी से भूपिंदर जामवाल लड़ेंगे चुनाव, जानें कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में किसे कहां से मिला टिकट

Jammu Kashmir Assembly Election 2024 : जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। राजनीतिक पार्टियों ने भी कमर कस ली है। इस बीच कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की।

mallikarjun kharge Rahul Gandhi

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट।

Congress Candidates List : जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी। पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जा रही है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने सोमवार को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। आइए जानते हैं कि किसे कहां से मिला टिकट?

विज्ञापन

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए 6 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। जहां जम्मू कश्मीर कांग्रेस प्रमुख तारिख हमीद कर्रा को श्रीनगर की सेंट्रल शाल्टेंग विधानसभा सीट से टिकट मिला तो वहीं भूपिंदर जामवाल श्री माता वैष्णो देवी से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जानें किसे कहां से मिला टिकट

कांग्रेस ने इफ्तिखार अहमद को राजौरी से, मुमताज खान को रियासी से, शाबिर अहमद खान को थानामंडी से और मोहम्मद शाहनवाज चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा है। आपको बता दें कि इससे पहले पार्टी ने 29 अगस्त को पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 6 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हुई थी।

विज्ञापन

चुनाव में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस का गठबंधन

विज्ञापन

आपको बता दें कि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच गठबंधन हो गया और दोनों दलों के बीच सीटों की भी सहमति बन गई है। कांग्रेस 90 विधानसभा सीटों में से 32 सीटों पर और नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पांच सीटों पर दोनों पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारेंगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ