BJP Candidates List for Assembly By-Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव के साथ कुछ राज्यों में विधानसभा उपचुनाव भी होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर ली है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। आइए जानते हैं कि किसे कहां से टिकट मिला है?
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने झारखंड और राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनाव 2024 के लिए लिस्ट जारी की, जिसमें दो उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट से दिलीप कुमार वर्मा और राजस्थान की बागीडोर सीट से सुभाष तम्बोलिया को उम्मीदवार बनाया है।
यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर MVA में मतभेद, प्रकाश अंबेडकर के आरोप पर क्या बोले संजय राउत
दोनों सीटों पर कब होगी वोटिंग?
निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया था। इसके तहत झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को वोट डाले जाएंगे, जबकि राजस्थान की बागीडोर सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी।
यह भी पढ़ें : Shiv Sena List : गोविंदा को अभी शिवसेना से टिकट नहीं, जानें पहली लिस्ट में किस-किस का नाम?
क्यों खाली हुई सीट?
कांग्रेस की ओर से महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने बागीडोर पर जीत दर्ज की थी, लेकिन बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए, जिससे यह सीट खाली हो गई। वहीं, झामुमो विधायक सरफराज अहमद ने गांडेय सीट से इस्तीफा दे दिया था, जिससे यह सीट रिक्त हो गई। इसके बाद झामुमो ने सरफराज अहमद को राज्यसभा भेज दिया।
संबंधित खबरें
हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
30 mins agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
1 hr agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
1 hr ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
3 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
3 hrs ago'बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों', CEC के इस्तीफे की मांग पर बोले मुरली मनोहर
4 hrs agoStarlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
6 hrs agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
7 hrs ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines