हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

UP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, पीएम मोदी-सीएम योगी समेत 30 सदस्यों के नाम शामिल

अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सोमवार को वर्किंग कमेटी का ऐलान किया है. इसमें पीएम मोदी, मुख्यमंत्री योगी समेत 30 सदस्यों के नाम शामिल हैं.

विज्ञापन
यूपी चुनाव के लिए बीजेपी ने वर्किंग कमेटी का ऐलान किया है. (Photo: cmoffice_up)

अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सोमवार को वर्किंग कमेटी और आमंत्रित सदस्यों का ऐलान किया है. बीजेपी ने 548 सदस्यों की सूची जारी की है. ये संख्या 2021 में विधानसभा चुनावों से पहले घोषित 343 सदस्यों की तुलना में ज्यादा है. इसके अलावा पार्टी ने 30 स्थायी आमंत्रित सदस्यों और 134 खास आमंत्रित सदस्यों की सूची भी जारी की है, जिससे पूरी टीम में कुल 712 सदस्य हो गए हैं. स्थायी आमंत्रित सदस्यों में पीएम मोदी, मुख्यमंत्री योगी समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं. ये लिस्ट 30 अक्टूबर को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले जारी की गई है.

ये भी पढ़ें: मिशन यूपी 2027: अमित शाह बनाएंगे बीजेपी की चुनावी रणनीति?

स्थायी आमंत्रित सदस्यों में कौन-कौन?

स्थायी आमंत्रित सदस्यों में पीएम मोदी, सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और विनय कटियार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, एमएलसी तारिक मंसूर, राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, राष्ट्रीय मंत्री भोला सिंह, राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरपाल मौर्य, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बासित अली, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति का नाम शामिल है.

विज्ञापन

विशेष आमंत्रित सदस्यों के नाम

विशेष आमंत्रित सदस्यों में अरूण सिंह, राधा मोहन दास अग्रवाल, सुरेन्द्र नागर, राजेश अग्रवाल, राजकुमार चाहर, गौरव भाटिया, बेबी रानी मौर्य, सुरेश खन्ना, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, योगेन्द्र उपाध्याय, अरविन्द्र कुमार शर्मा, मनोज पाण्डेय, नन्द गोपाल नन्दी, अनिल राजभर, दारा सिंह चौहान, सुनील शर्मा, राकेश सचान, दयाशंकर सिंह, कपिल देव अग्रवाल, गुलाब देवी, सोमेन्द्र तोमर, नरेन्द्र कश्यप, संदीप सिंह, धर्मवीर प्रजापति, जे.पी.एस. राठौर, अरुण सक्सेना, असीम अरूण, अजीत पाल, नितिन अग्रवाल, दिनेश प्रताप सिंह, रविन्द्र जायसवाल, गिरीश चन्द्र यादव, दयाशंकर मिश्र “दयालु”, दानिश आजाद अंसारी, विजयलक्ष्मी गौतम, दिनेश खटिक, जसवन्त सैनी, बृजेश सिंह, कृष्णपाल सिंह मलिक, बल्देव ओलख, संजय गंगवार, सुरेन्द्र दिलेर, रामकेश निषाद, कृष्णा पासवान, मनोहर लाल ‘मन्नू कोरी’, प्रतिभा शुक्ला, कैलाश राजपूत, सुरेश राही, राकेश राठौर गुरु, रंजनी तिवारी, सतीश शर्मा, मयंकेश्वर सिंह, संजीव कुमार “संजय गोंड़”, हंसराज विश्वकर्मा, धर्मपाल सिंह, श्रृति गंगवार, गोपी कृष्ण पाण्डेय, विद्यासागर सोनकर, संजय सेठ, सुधांशू त्रिवेदी, नवीन जैन, मिथलेश कुमार कठेरिया, तेजवीर सिंह, सीमा द्विवेदी, दर्शना सिंह, साधना सिंह, संगीता बलवंत बिन्द समेत और भी कई नाम शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: UP BJP New Team: यूपी BJP की नई टीम का ऐलान! 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले, 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए,देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola