---विज्ञापन---

UP BJP New Team: यूपी BJP की नई टीम का ऐलान! 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले, 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए,देखें पूरी लिस्ट

UP BJP New Team: उत्तर प्रदेश भाजपा ने संगठन में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल करते हुए अपनी नई संगठनात्मक टीम की घोषणा कर दी है. इस बदलाव में सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्षों को हटाकर नए चेहरों को कमान सौंपी गई है. पूरी लिस्ट में जानें किसे, क्या बड़ी जिम्मेदारी मिली है.

---विज्ञापन---

UP BJP New Team: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन के स्तर पर एक बहुत बड़ा फेरबदल किया है. भाजपा ने यूपी के लिए अपनी नई टीम का आधिकारिक एलान कर दिया है. इस नई सूची में पार्टी ने पुराने चेहरों को बदलते हुए नई ऊर्जा को शामिल करने की कोशिश की है. सबसे बड़ा बदलाव क्षेत्रीय स्तर पर देखने को मिला है, जहां उत्तर प्रदेश के सभी 6 संगठनात्मक क्षेत्रों के अध्यक्षों को पूरी तरह बदल दिया गया है. बीजेपी की ओर से जारी इस नई सूची में कुल 19 प्रदेश उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश महामंत्री और 19 प्रदेश मंत्रियों के नामों की घोषणा की गई है. इसके साथ ही विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों और मीडिया संयोजकों की भी नियुक्ति कर दी गई है.

क्षेत्रीय अध्यक्षों की नई सूची

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी छह क्षेत्रों में नए अध्यक्ष तैनात किए गए हैं:

---विज्ञापन---
  • पश्चिम क्षेत्र: नबाब सिंह नागर
  • ब्रज क्षेत्र: पूरन लाल लोधी
  • कानपुर क्षेत्र: राम किशोर साहू
  • अवध क्षेत्र: अवधेश द्विवेदी
  • काशी क्षेत्र: अशोक चौरसिया
  • गोरखपुर क्षेत्र: विनोद राय

इन्हें मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

नई टीम में कुल 19 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की कमान मिली है. इनमें प्रमुख रूप से सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, डॉ. कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय और आलोक गुप्ता शामिल हैं.

महामंत्री और मंत्रियों की सूची

यूपी बीजेपी ने रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है. इसके अलावा 19 नेताओं को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनमें विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, अंकुर शर्मा, अनिल यादव और आकांक्षा सोनकर जैसे नाम प्रमुख हैं.

---विज्ञापन---

मोर्चों के नए कप्तान

युवा मोर्चा की जिम्मेदारी रोहित मिश्रा को, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रकाश पाल को, किसान मोर्चा देवेंद्र सिंह को और महिला मोर्चा की कमान सरोज कुशवाह को सौंपी गई है. वहीं दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता और मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक बनाया गया है.

राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

इस नई सूची में सबसे बड़ा और चर्चा में रहने वाला नाम डॉक्टर नीरज सिंह का है. रक्षा मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. नीरज सिंह लंबे समय से लखनऊ और आसपास के इलाकों में जमीन पर सक्रिय रहे हैं और अब उन्हें सीधे प्रदेश संगठन की मुख्यधारा में लाकर पार्टी ने बड़ा दांव खेला है.

---विज्ञापन---

पूजा पाल भी बनीं उपाध्यक्ष, पाला बदलने का मिला इनाम

चायल से विधायक और हाल ही में समाजवादी पार्टी (SP) छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाली पूजा पाल को भी संगठन में ऊंचा पद दिया गया है. पार्टी ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. पूजा पाल के आने से भाजपा को प्रयागराज और आसपास के जिलों में पिछड़े और कमजोर वर्ग के मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद मिलेगी.

First published on: Jun 25, 2026 01:12 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola