BJP ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार चुना है. पार्टी ने उन्हें मध्य प्रदेश से चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान किया है. रुवार को बीजेपी की केंद्रीय निर्वाचन समिति ने उपचुनाव के लिए पुरी के नाम को मंजूरी दी है. 74 साल के हरदीप सिंह पुरी मोदी सरकार में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हैं. उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनका कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म होने वाला है.
ये भी पढ़ें: क्या है राज्यसभा का इतिहास, 5 पॉइंट्स में जानें यह लोकसभा से कैसे अलग?
क्यों हो रहे उपचुनाव?
मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव 12 नवंबर को होगा. ये उपचुनाव पूर्व केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई सीट को भरने के लिए कराया जा रहा है. मुरुगन ने 14 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्रिपरिषद और राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था. वो संसदीय कार्य-सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री थे. उनका कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 को खत्म होने वाला था. इस्तीफा देते समय मुरुगन ने कहा था कि वो तमिलनाडु में बीजेपी को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहते हैं.
मध्य प्रदेश में होगी BJP की जीत?
आपको बता दें कि हरदीप पुरी मोदी कैबिनेट में इकलौते सिख मंत्री हैं. वो पिछली बार उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे. जब बीजेपी ने यूपी में हुए राज्यसभा चुनावों के लिए आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी तब उसमें हरदीप पुरी का नाम नहीं था. मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार होने के कारण राज्यसभा उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार की जीत की राह आसान मानी जा रही है. राज्यसभा सदस्यों का चुनाव विधानसभा के सदस्य करते हैं. प्रक्रिया के मुताबिक, मतदान खत्म होने के बाद उसी शाम मतगणना होगी.
ये भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट; हरदीप सिंह पुरी का कटा टिकट
संबंधित खबरें
बेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
10 mins agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
51 mins ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
1 hr agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
1 hr agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
2 hrs agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
2 hrs ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
3 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 hrs ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines