हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'हिंदुओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा रही ममता सरकार', पश्चिम बंगाल में बीजेपी का बड़ा आरोप

बीजेपी ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों से हिंदू वोटर्स के नाम हटा रही है। उनकी जगह पर बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुस्लिमों के नाम जोड़ रही है।

विज्ञापन
BJP Allegations Hindu voters removed

पश्चिम बंगाल में चुनाव में अभी एक साल का समय बचा है। इससे पहले बीजेपी और टीएमसी एक-दूसरे पर हमलावर हो गई है। बंगाल बीजेपी के सह प्रभारी और पार्टी के आईटी इंचार्ज अमित मालवीय ने टीएमसी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने टीएमसी सरकार पर सीमावर्ती इलाकों से हिंदू मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हिंदू मतदाताओं के नाम हटाकर बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुस्लिमों के नाम जोड़े जा रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः ‘पीओके छोड़ना ही होगा…’, यूएन में भारत ने पाकिस्तान को फिर दिखाया आईना

विज्ञापन

नादिया से हटाए 98 हिंदू वोटर्स

बीजेपी नेता और पश्चिम बंगाल के सह प्रभारी अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा, पश्चिम बंगाल में तृणमूल सरकार खासकर सीमावर्ती इलाकों में हिंदू मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा रही है, जबकि बांग्लादेशी और रोहिंग्या मतदाताओं के नाम जोड़ रही है। उदाहरण के लिए, भाजपा के गढ़ नादिया में अब्दुल रहमान शेख नामक व्यक्ति से अनुरोध मिलने के बाद, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) ने उसी दिन मतदाता सूची से 98 हिंदू नामों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि यह कदम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशों के तहत उठाया जा रहा है। यह देखते हुए कि बीडीओ मतदाता सूची तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सीएम को पता है कि राज्य में मुसलमान बड़े पैमाने पर उनके लिए वोट करते हैं, यह हिंदुओं को मताधिकार से वंचित करने का एक जानबूझकर किया गया प्रयास है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः अबू आजमी के बाद मुस्लिम लीग के नेता ने की औरंगजेब की तारीफ, संभल हिंसा पर भी दिया बड़ा बयान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola