हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

उत्तर भारत में ठंड का कहर; घना कोहरा... शीतलहर के बीच देरी से चल रही हैं 21 ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

Cold Wave In North India: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिम राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के साथ शीतलहर की स्थिति देखी गई। IMD के अनुसार, दिल्ली में सुबह घना कोहरा देखा गया और आंशिक रूप से बादल छाए रहे। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

जानें कहां कितना न्यूनतम तापमान

पालम में न्यूनतम तापमान 7.9, लोधी रोड में 7.3, गुड़गांव में 7.6, आयानगर में 5.6, रिज में 5.3, फरीदाबाद में 9.4, गाजियाबाद में 8.0, जाफरपुर में 7.5, नजफगढ़ में 9.1, नोएडा में 8.1 पीतमपुरा में 10, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 10, मयूर विहार में 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD के मुताबिक, अगले 48 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

कोहरे के कारण 21 ट्रेनें लेट

कोहरे के कारण शुक्रवार को 21 ट्रेनें कथित तौर पर कुछ घंटों की देरी से चल रही हैं। उत्तर रेलवे के CPRO के अनुसार, दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 3 घंटे की देरी से चल रही है। इसके अलावा पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 1:45 घंटे, गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस 1:30 घंटे, मालदा टून-दिल्ली जं. फरक्का एक्सप्रेस 3 घंटे, बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 3 घंटे, अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस 4 घंटे, राजगीर-नई दिल्ली 3:30 घंटे, रक्सौल-आनंद विहार सद्भावना एक्स्प्रेस 4 घंटे, प्रतापगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस 2 घंटे, लखनऊ-नई दिल्ली एक्सप्रेस 1:30 घंटे, लखनऊ-नई दिल्ली मेल 1:30 घंटे, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार 2:00 घंटे, दौलतपुर चौक-दिल्ली एक्सप्रेस 1:30 घंटे, कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र 3 घंटे, जबलपुर-निजामुद्दीन 2 घंटे, अंबेडकर नगर-जम्मू तवी 1:45 घंटे, चेन्नई-नई दिल्ली 2 घंटे, अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस 2:30 घंटे और देहरादून-कटरा एक्सप्रेस 1.30 घंटे की देरी से चल रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें