जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन में 2 साल से ज्यादा देरी तो जाना होगा कोर्ट, संसद से पास हुआ नया कानून

जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रेशन के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. अब 2 साल से ज्यादा देरी होने पर कोर्ट की मंजूरी जरूरी होगी. जानिए नए कानून की पूरी जानकारी.

Birth Death Registration Amendment Bill 2026

संसद में पास हुआ जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक

विज्ञापन

जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. राज्यसभा ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी है. इससे पहले यह विधेयक लोकसभा से भी पारित हो चुका था. संसद के दोनों सदनों से हरी झंडी मिलने के बाद अब यह नया नियम कानून बनने की राह पर आगे बढ़ गया है. सरकार का कहना है कि इस संशोधन का मुख्य मकसद जन्म और मृत्यु के रिकॉर्ड को ज्यादा पारदर्शी बनाना है. इससे गलत या फर्जी तरीके से देर से होने वाले पंजीकरण पर रोक लग सकेगी. हालांकि सरकार ने साफ किया है कि एक साल तक होने वाले सामान्य रजिस्ट्रेशन के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 21 दिन के भीतर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पहले जैसी ही रहेगी.

देरी होने पर कोर्ट से लेनी होगी मंजूरी

नए नियमों के अनुसार यदि जन्म या मृत्यु का रजिस्ट्रेशन एक साल से दो साल के बीच कराया जाता है, तो इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट या SDM की अनुमति जरूरी होगी. वहीं अगर रजिस्ट्रेशन में 2 साल से अधिक की देरी होती है, तो अब केवल न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद ही पंजीकरण हो सकेगा. अनुमति देने से पहले अधिकारी दस्तावेजों की पूरी जांच करेंगे. सरकार के अनुसार समय पर पंजीकरण होना बहुत जरूरी है. इसी के आधार पर बच्चों को शिक्षा, पहचान, सरकारी योजनाओं और अन्य कानूनी अधिकारों का लाभ मिलता है. इसी तरह मृत्यु का सही रिकॉर्ड भी कई कानूनी कामों के लिए बेहद जरूरी होता है.

विज्ञापन

फर्जी रजिस्ट्रेशन पर लगेगी रोक

सदन में चर्चा के दौरान विपक्षी सांसदों ने गृह मंत्री की अनुपस्थिति को लेकर सवाल उठाए और नारेबाजी की. हालांकि हंगामे के बीच गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सरकार का पक्ष रखा और विधेयक को पारित करा लिया गया. इस चर्चा में भाजपा, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके और बीआरएस समेत कई प्रमुख दलों के सांसदों ने हिस्सा लिया. सरकार का मानना है कि इन सख्त नियमों से रिकॉर्ड पहले से ज्यादा भरोसेमंद बनेगा और गलत डेटा दर्ज होने की गुंजाइश खत्म हो जाएगी. इस नए कानून के लागू होने से अब लोगों को तय समय सीमा के भीतर ही रजिस्ट्रेशन कराने की आदत डालनी होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ