Gas Cylinder New Rules: 16 अगस्त के बाद महंगा मिलेगा गैस सिलेंडर! Indane Gas, HP Gas और Bharat Gas कस्टमर्स तुरंत करें ये काम
LPG Gas e-KYC Rules Deadline 16 August 2026: 16 अगस्त तक एलपीजी e-KYC न करने पर रुकेगी सब्सिडी. जानें इंडेन, भारत और एचपी गैस में e-KYC का ऑनलाइन तरीका.

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) ने एलपीजी ग्राहकों को 16 अगस्त 2026 तक आधार बेस्ड बायोमेट्रिक e-KYC पूरा करने का अलर्ट जारी किया है. जानिए ऐसा न करने पर क्या होगा.
16 अगस्त के बाद क्या नुकसान होगा?
2 / 5अगर आपने 16 अगस्त तक e-KYC नहीं किया, तो आपको सब्सिडी दर पर सिलेंडर नहीं मिलेगा. उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली 300 रुपये की सब्सिडी बंद हो जाएगी और आपको बाजार मूल्य (Market Price) पर सिलेंडर खरीदना पड़ेगा.
जानिए कितना महंगा पड़ेगा 14.2 किलो वाला सिलेंडर
3 / 5दिल्ली में सब्सिडी के साथ सिलेंडर करीब 642 रुपये का पड़ता है, लेकिन बिना e-KYC के आपको 942 रुपये की मार्केट रेट चुकानी होगी. इसी तरह कोलकाता में 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा.
मोबाइल ऐप से चुटकियों में करें फेस स्कैन
4 / 5Indane Gas: IndianOil ONE ऐप और AadhaarFaceRD ऐप डाउनलोड कर प्रोफाइल में जाकर re-KYC पर क्लिक करें और फेस स्कैन करें. Bharat Gas: Hello BPCL ऐप से ओटीपी दर्ज कर e-KYC विकल्प चुनें. HP Gas: HP Pay ऐप में MPIN डालकर 'LPG' सेक्शन में जाएं और Aadhaar FaceRD से चेहरा स्कैन करें.
डिलीवरी मैन या एजेंसी जाकर भी करा सकते हैं काम
5 / 5अगर आप मोबाइल ऐप से e-KYC नहीं कर पा रहे हैं, तो सिलेंडर की डिलीवरी देने आए डिलीवरी बॉय से बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन करा सकते हैं या सीधे अपनी गैस एजेंसी (Distributor) जाकर अपना ई-केवाईसी पूरा करवा सकते हैं.