Bipin Hadvani Gopal Snacks Success Story: बड़ा बिजनेस शुरू करने के लिए मोटी रकम की जरूरत होती है। बिना इंवेस्टमेंट के किसी भी बिजनेस की नींव रखना बेहद मुश्किल है। हालांकि देश में कई ऐसे बिजनेसमैन मौजूद हैं, जिन्होंने जीरो से शुरू करके आज कंपनी को आसमान पर पहुंचा दिया है। इस लिस्ट में एक नाम बिपिन हदवानी का भी शामिल है। ‘गोपाल स्नैक्स’ के मालिक बिपिन हदवानी ने साइकिल से फेरी लगाकर ये मुकाम हासिल किया है। उनकी कंपनी ‘गोपाल स्नैक्स’ का कुल टर्नओवर 1300 करोड़ से भी अधिक है।
साइकिल पर बेची नमकीन
बिपिनभाई विट्ठलभाई हदवानी गुजरात से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता की भादरा गांव में नमकीन की एक छोटी सी दुकान थी। स्कूल से आने के बाद बिपिन साइकिल से नमकीन बेचने गांव में निकल जाया करते थे। भादरा में पिता की दुकान अच्छी चल रही थी। मगर बिपिन ने नमकीन की बिक्री बढ़ाने की सोची तो मुश्किल सामने खड़ी थी। दुकान पर सिर्फ आसपास के गांव के लोग ही नमकीन खरीदने आते थे और साइकिल से बिपिन नमकीन बेचने कहीं दूर भी नहीं जा सकते थे।
गणेश नमकीन की शुरुआत
बिपिन ने गांव से बाहर निकलने की ठानी। उन्होंने जब पिता से कहा कि वो राजकोट में नमकीन की दुकान खोलना चाहते हैं तो किसी ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। पिता ने बिपिन को 4500 रुपये दिए और राजकोट रवाना कर दिया। सभी ने सोचा की बिपिन कुछ दिनों में अपनी जिद छोड़कर गांव वापस आ जाएंगे। मगर ऐसा नहीं हुआ। 1990 में राजकोट पहुंचे बिपिन ने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर ‘गणेश नमकीन’ नामक नया ब्रांड खोला।
गोपाल स्नैक्स की रखी नींव
बिपिन का बिजनेस अच्छा-खासा चल पड़ा था। मगर तभी रिश्तेदार से उनकी पार्टनरशिप टूट गई और कंपनी भी हाथ से चली गई। ये 1994 की बात है। बिपिन ने एक बार फिर जीरो से शुरू करने की ठानी। उन्होंने ‘गोपाल स्नैक्स’ नाम की नई कंपनी खड़ी की। बिपिन ने पत्नी दक्षाबेन के साथ मिलकर घर में नमकीन बनाते और फिर उसे साइकिल से बेचने जाते।
1300 करोड़ का टर्नओवर
ग्राहकों को लुभाने के लिए बिपिन ने कम दाम में नमकीन बेचना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने मशहूर गुजराती स्नैक्स चवानु बनाया और इसकी कीमत 1 रुपये रखी। बिपिन के अनुसार गणेश नमकीन को लोग अच्छी तरह से पहचान गए थे। ऐसे में जब लोगों के सामने गोपाल नाम का नया प्रोडक्ट गया तो उसे अपनाने में काफी समय लग गया। हालांकि बिपिन को देर से ही सही मगर शानदार कामयाबी मिली। 2012 में गोपाल स्नैक्स ने 100 करोड़ का टर्नओवर कमाया। वहीं 2022 में कंपनी का टर्नओवर 1300 करोड़ हो गया।
शेयर मार्केट में की एंट्री
6 मार्च 2024 को गोपाल स्नैक्स का IPO निकला और लोगों ने इसे धड़ल्ले से खरीदा। गोपाल स्नैक्स देश के 10 राज्यों में 84 तरह के स्नैक्स बेचती है। कंपनी का एक शेयर 300 रुपये से अधिक है। वहीं इसका मार्किट कैप 4 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
54 mins agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
56 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
2 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
2 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
2 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
3 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
4 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
5 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
6 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines