Bihar Political Crisis: नई सरकार में भाजपा के पास होंगे 3 अहम पद, समर्थन देने से पहले रखी शर्तें

Bihar Political Crisis: आज फर्स्ट हाफ में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने का समय मांगा है। जल्द ही नई सरकार की पूरी कैबिनेट के नाम स्पष्ट होंगे।

Sushil Modi Nitish Kumar

सुशील मोदी और नीतीश कुमार

Bihar Political Crisis: बिहार में नई सरकार आज शाम तक बन सकती है। इससे पहले नई सरकार में खुद को मजबूत करने के लिए जदयू, आरजेडी और अन्य तमाम पार्टियां अपने हर पैंतरा अजमा रही हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि नई सरकार में बीजेपी के दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं। इसके अलावा बीजेपी ने विधानसभा अध्यक्ष पद की भी मांग जदयू नेताओं के सामने रखी है।

विज्ञापन

किसे क्या मंत्री पद दिया जाएगा

नई सरकार की कैबिनेट में किसे क्या मंत्री पद दिया जाएगा, इसी पर जदयू और बीजेपी के नेता माथपच्ची में लगे हैं। बताया जा रहा है कि काफी हद तक चीजें तय हो गई हैं। जल्द ही पूरी कैबिनेट का नाम लोगों के सामने होगा। क्या बीजेपी नेता सुशील मोदी फिर डिप्टी सीएम बनेंगे फिलहाल इस बारे में पार्टी की तरफ से कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है। अगर सब कुछ सही रहा तो बिहार की नई सरकार आज शाम या फिर सोमवार सुबह राजभवन में शपथ लेगी। नई सरकार में नीतीश कुमार दोबारा एनडीए के समर्थन से सीएम बनेंगे। बताया जा रहा है कि नई सरकार में बीजेपी को डिप्टी सीएम पद देने पर सहमति बन गई है।

विज्ञापन

राज्यपाल से मिलने से पहले नीतीश कुमार की बैठक

जानकारी के अनुसार फर्स्ट हाफ में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने का समय मांगा है। सूत्रों के अनुसार वह इस बैठक में ही अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप सकते हैं। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार अपने इस्तीफे के अलावा सीएम सरकार बनाने के लिए बहुमत का समर्थन पत्र भी दे सकते हैं। राज्यपाल से मिलने से पहले नीतीश कुमार अपने आवास पर जदयू के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक करेगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ