Police Arrested Bikers Molested Girls: कोलकाता में डॉक्टर की रेप करके हत्या की गई। उत्तराखंड में नर्स की रेप करके हत्या की गई। मध्य प्रदेश में स्कूल टीचर ने छात्राओं के कपड़े उतरवाकर तलाशी ली। कभी कहीं तो कभी कहीं महिलाएं-लड़कियां मनचलों की हरकतों का शिकार हो रही हैं। एक हरकत दिल्ली से सटे नोएडा शहर में भी हुई। कैब का इंतजार कर रही लड़की से 2 बाइक सवार लड़कों ने छेड़छाड़ की। लड़कों ने उससे पूछा कि क्या रेट लोगी और फिर बाइक दौड़ाकर फरार हो गए। लड़की पेशे से पत्रकार थी और ड्यूटी खत्म करके घर जा रही थी।
पुलिस ने पीड़िता की X पोस्ट पर स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई की। ACP-1 प्रवीण सिंह ने सेक्टर-18 मॉल के पास लगे CCTV कैमरों के फुटेज को स्कैन किया दोनों आरोपियों तक पहुंचे, जिनकी पहचान मुजफ्फरनगर के अश्वत पाल (25) और विपिन सिंह (27) के रूप में हुई। पुलिस के फोन करने पर पीड़िता ने सेक्टर-20 थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 75 (2) के तहत यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बाइक जब्त कर ली।
यह भी पढ़ें:Video: स्कूल में लड़कियों के कपड़े उतरवाए, मैडम की अश्लील हरकतें देख रो-रोकर हुईं बेहोश
पोस्ट लिख दुनिया को घटनाक्रम के बारे में बताया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वारदात बुधवार रात DLF मॉल ऑफ इंडिया के बाहर अंजाम दी गई। पीड़िता सेक्टर-16 में एक मीडिया संस्थान में काम करती है। पुलिस ने बाइक सवार युवकों की शिनाख्त CCTV फुटेज से की और फिर उनकी बाइक के नंबर को ट्रेस करके उनके फोन नंबर पता किए। उन नंबरों को ट्रेस करके पुलिस शुक्रवार को आरोपियों तक पहुंची। पीड़िता ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट लिखकर पूरी दुनिया को मामले के बारे में बताया।
पीड़िता ने पोस्ट में लिखा कि वह DLF मॉल ऑफ इंडिया सेक्टर-18 नोएडा के पास कैब का इंतजार कर रही थी कि एक बाइक आई और पीछे बैठे व्यक्ति ने हाथ हिलाया। उसने पूछा कि क्या रेट लेगी? इतना कहकर वह रुके नहीं और स्पीड बढ़ाकर फरार हो गए। शुक्र है कि वह सुरक्षित घर वापस पहुंच गईं, वरना पता नहीं क्या होता? बता दें कि पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने जाकर लिखित शिकायत दी।
यह भी पढ़ें:धड़-धड़ की आवाजें, जोरदार झटके, दहल गया दिल…पैसेंजर ने सुनाई साबरमती ट्रेन हादसे की आपबीती
पीड़िता ने अपने साथ हुए 2 और घटनाक्रम बताए
पीड़िता पत्रकार ने एक और पोस्ट लिखी, जिसमें उसने बताया कि अन्य महिलाओं की तरह, उन्हें भी दिल्ली-NCR की सड़कों पर बार-बार यौन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा है, जिनमें से कुछ घटनाएं पिछले महीने हुई थीं। हर दूसरे दिन लड़कियों को इस तरह की लड़ाइयां लड़नी होती हैं।
11 अगस्त को दिन के उजाले में सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन जाते समय उसे एक आदमी ने उसे रोक लिया था और कहने लगा कि मैंने आपको चलते देखा। आप मुझे बहुत अच्छी लगीं तो मैंने सोचा कि रोककर बात की जाए। क्या पता कोई चांस बन जाए, लेकिन उसने विनम्रतापूर्वक उसके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और चली गई, लेकिन इस घटनाक्रम ने उसे अंदर तक हिलाकर रख दिया।
पीड़िता ने अपनी पोस्ट में दिल्ली में राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर हुए घटनाक्रम का भी जिक्र किया। पीड़िता ने बताया कि वह राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर थी। एक अनजान आदमी आया और फोन नंबर मांगने लगा, जिसे इग्नोर करके वह आगे बढ़ गई तो वह चला गया।
यह भी पढ़ें:जोरदार टक्कर, पटरी उखड़ी, क्लिप टूटे…साबरमती ट्रेन हादसे की पहली जांच में क्या-क्या आया सामने?
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
1 hr agoड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
3 hrs agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
4 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
5 hrs ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
5 hrs agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
6 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
8 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
8 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
9 hrs agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines