Bihar News: वैशाली जिले में 6 शराब कारोबारियों को पकड़ने गई उत्पाद टीम पर हमला, पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल

Bihar News, Vaishali District, Excise Department, Liquor Mafia

Bihar News, अभिषेक कुमार की रिपोर्ट: बिहार के वैशाली जिले में रविवार को उत्पाद विभाग की टीम पर गांव वालों ने हमला कर दिया। पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उपद्रवियों ने सरकारी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त किया। घायल दोनों पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन

दरअसल, बिहार में शराब पर प्रतिबंध है। उत्पाद विभाग की टीम अवैध तरीके से बिक रही शराब के खिलाफ अभियान चला रहा है। रविवार को वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के माइल गांव में पुलिस शराब को लेकर छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान 6 शराब कारोबारी को पकड़ लिया था।

विज्ञापन

तभी डेढ़ सौ की संख्या में महिला-पुरुषों ने पुलिस को खदेड़ लिया। लोगों द्वारा किए गए पथराव में दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। साथ ही पुलिस वाहन पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया है। हमले में शशि कुमार सैफ बल और राजिव मिश्रा होमगार्ड के जवान घायल हुए। घायल दोनों पुलिसकर्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया है।

क्या कहते हैं अधिकारी?

इस संबंध में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर गणेश चंद्र ने बताया कि बिदुपुर थाना क्षेत्र के माइल चौक से 100 मीटर अंदर सिलवानी में शराब को लेकर छापेमारी अभियान चलाई जा रही थी। तभी एक डेढ़ सौ की संख्या में महिला पुरुष एवं असामाजिक तत्वों के द्वारा हथियार से लैस होकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। जिसमें 2 पुलिस जवान घायल हुए हैं। पुलिस वाहन को भी असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ