पटना: भारत के लिए मंगलवार दो बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों का गवाह बनकर आया है। एक तरफ महाराष्ट्र में महाअघाड़ी सरकार के गिरने के बाद बनी शिंदे सरकार में महत्वपूर्ण मंत्रिमंडल विस्तार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम जारी है। वहीं, दूसरी तरफ बिहार में राजनीतिक उठापटक का भी दौर शुरू हो चुका है।
हालांकि शुरुआत में कयास लगाए जा रहे थे सीएम नीतीश कुमार इस्तीफा देकर आरजेडी के साथ नई सरकार का गठन कर सकते हैं। लेकिन अब सूत्रों का दावा है कि नीतीश कुछ अलग करने का मन बना रहे हैं। इन सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार नई सरकार के गठन की बजाय, भाजपा के मंत्रियों को बर्खास्त करने का मन बना रहे हैं।
भाजपा अलर्ट
इन तमाम चर्चाओं के बीच भारतीय जनता पार्टी सक्रिय हो गई है और संगठन में बड़ी बैठकों का दौर शुरू हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक भाजपा के राज्य महासचिव (संगठन) भीखुभाई दलसानिया और राज्य भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल पटना में उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के आवास पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक भाजपा कुछ ही देर में इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन कर सकती है।
सूत्रों का यह भी कहना है कि भाजपा हाईकमान द्वारा प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों को जल्द ही इस संकट से जुड़ी चर्चा करने के लिए दिल्ली भी बुलाया जा सकता है।
दूसरी ओर भी बैठकों का दौर जारी
राजद प्रमुख लालू यादव के आवास पर महागठबंधन के विधायकों और पटना में सीएम आवास पर जद (यू) नेताओं की बैठक चल रही है।
खबरों में यह भी कहा जा रहा है कि नई सरकार का गठन 2015 वाले फॉर्मूला पर ही किया जाएगा, जिसमें तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम पद संभाल सकते हैं।
जदयू ने राज्यपाल से समय मांगा
सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात का समय मांगा है। जानकारों का कहना है कि इस मुलाकात का उद्देश्य इस्तीफा देना ही है।
कांग्रेस ने रखी सहयोग की पेशकश
उधर, कांग्रेस ने अपने विधायकों के समर्थन की चिट्ठी जेडीयू को भेज दी है। कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा है कि बिहार में भाजपा सरकार का गिरना तय है, हम नीतीश कुमार को समर्थन देने के लिए तैयार हैं।
बता दें कि इससे पहले 2015 में भी जदयू ने राजद और कांग्रेस जैसे विपक्षी दलों के साथ मिलकर सरकार का गठन किया था। लेकिन जुलाई 2017 में, कुमार ने यू टर्न लेते हुए भाजपा के साथ चलने का फैसला करते हुए महागठबंधन (राजद, कांग्रेस और अन्य) छोड़ दिया और मुख्यमंत्री बने रहे। अक्टूबर-नवंबर 2020 में, एनडीए सरकार ने राज्य में विधानसभा चुनाव जीते।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
1 hr agoLIVE: 'ठगों का मेला', आज INDIA ब्लॉक की महारैली पर दिल्ली BJP ने कसा तंज
3 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
3 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
11 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
12 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
12 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
12 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
13 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines