Bihar: अब डिटेक्टिव कसेंगे शराब तस्करों पर नकेल, दो दिन में पकड़े गए 1500 लोग
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

पटना: बिहार में नई सरकार बनने के बाद कई प्रयोग किए जा रहें हैं। अब इसी कड़ी में बिहार सरकार ने शराब तस्करों और माफियाओं को दबोचने के लिए निजी जासूसों (डिटेक्टिव) की मदद लेने का निर्णय लिया है। यह डिटेक्टिव शराब तस्करों को पकड़ने में स्थानीय प्रशासन को इनपुट देंगे। इस गुप्त इनपुट पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अभी पढ़ें – Lakhimpur Kheri Violence: आशीष मिश्रा की जमानत याचिका पर यूपी सरकार को नोटिस जारी
बिहार सरकार का शराब नीति को लेकर बड़ा फ़ैसला, शराब माफियाओं का पता लगाने के लिए नीजी जासूसों की मदद ली जाएगी।@SauravKu_News24 pic.twitter.com/dmE3Iw5J7t
— News24 (@news24tvchannel) September 6, 2022
कमिशन पर काम करेंगे
जानकारी के मुताबिक बिहार मद्य और निषेध विभाग ने अब शराब तस्करों और माफियाओं को दबोचने के लिए निजी जासूसों (डिटेक्टिव) को रखने का फैसला किया है। इन जासूसों को कमिशन व एकमुश्त रकम पर रखा जाएगी। स्थानीय पुलिस व जिला प्रशासन इन जसूसों के साथ मिलकर काम करेगा। जिससे शराबबंदी के नियमों का सख्ती से पालन हो सके।
18 जिलों में 1500 लोग पकड़े
बता दें आए दिन बिहार में जहरीला शराब पीने से लोगों के मरने की सूचना आती हैं। वहीं, बीते शनिवार और रविवार दो दिन प्रशासन द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में 18 जिलों से 1500 से अधिक लोगों को शराबबंदी कानून के उल्लंघन के आरोप में पकड़ा गया है। बिहार में शराबंदी है। लेकिन जांच एजेंसियों की मिलीभगत से यहां शराब तस्करी होती है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: