Bihar Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के जनादेश में बिहार की जनता ने चौंकाने वाले परिणाम दिए हैं। बिहार में एनडीए गठबंधन को बहुमत मिला है तो इंडिया का खटाखट-फटाफट फॉर्मूला फेल हो गया है। हालांकि बिहार में बीजेपी को एक गलती काफी भारी पड़ी है। जिसकी वजह से दो हॉट सीट बीजेपी के हाथ से निकलकर विपक्ष के खेमें में चली गई।
दो हॉट सीटों पर हुआ ‘खेला’
हम बात कर रहे हैं बिहार दो हॉट सीट बनी काराकाट और आरा की। जी हां, दोनों ही सीटों पर एनडीए हार गई है और इसकी वजह भी खुद बीजेपी ही है। वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि इस हार में एक बड़ा फैक्टर भोजपुरी स्टार पवन सिंह का है। आइए जानते हैं कैसे?
Bihar Election Results 2024
काराकाट में बंटा वोट
भोजपुरी स्टार पवन सिंह काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे। माना जा रहा था कि पवन सिंह की सीधी टक्कर एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा से होगी। हालांकि इस फाइट में तीसरे प्रत्याशी यानी इंडिया गठबंधन के नेता राजा राम सिंह को फायदा हुआ और वो 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीत गए। पवन सिंह 105858 और उपेंद्र कुशवाहा 126705 वोटों से पीछे रह गए। जाहिर है कि काराकाट में पवन सिंह ने बीजेपी के काफी वोट काटे और नतीजतन ना पवन सिंह जीते, ना ही बीजेपी।
आरा से टिकट चाहते थे पवन सिंह
हालांकि पवन सिंह ने काराकाट से चुनाव लड़ने का फैसला क्यों किया? इसका जवाब शायद सभी को पता है। चुनाव से पहले खबरें सामने आई थी कि पवन सिंह आरा से टिकट चाहते थे मगर उन्हें पश्चिम बंगाल के आसनसोल से उम्मीदवार बनाया गया था। इसी कारण पवन सिंह ने बीजेपी छोड़कर काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया।
Karakat Bihar Election Results 2024
आरा में भी हारी बीजेपी
बता दें कि पवन सिंह आरा से ताल्लुक रखते हैं और आरा में उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। ऐसे में अगर बीजेपी पवन सिंह को आरा से टिकट देती तो पार्टी को जीत मिल सकती थी। आरा में पवन सिंह की जीत की उम्मीद काफी ज्यादा थी। ऐसे में आरा से बीजेपी को हार का सामना ना करना पड़ता और काराकाट में भी उपेंद्र कुशवाहा का वोट ना कटता। मगर पवन सिंह से बैर लेकर बीजेपी ने राज्य की दो हॉट सीटें गवां दी और इसका फायदा इंडिया गठबंधन को मिला। आरा से भी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने बीजेपी के आर.के सिंह को 50 हजार वोटों से मात दे दी। मोदी मंत्रिमंडण का हिस्सा रहे आर.के सिंह आरा से दो बार सांसद रहे मगर इस बार वो 59808 वोटों से हार गए।
Arrah Bihar Election Results 2024
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
2 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
2 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
3 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
5 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
6 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
8 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
8 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
9 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
9 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines