Bihar Lok Sabha Chunav Results Live: लोकसभा चुनाव के बाद नतीजों का इंतजार आज खत्म हो गया है। देश की 543 सीटों पर रुझान आ गए हैं। बिहार की 40 सीटों पर कौन जीता, कौन हारा, कौन आगे चल रहा है, इसकी पूरी जानकारी हम आपके लिए ला रहे हैं। पिछली बार बिहार में बीजेपी ने 40 में से 39 सीटें जीती थीं। ऐसे में 2024 के आम चुनाव में आखिर बिहार की जनता किसको अपना संसदीय नुमाइंदा चुनेगी? ये देखना बेहद दिलचस्प होगा। बिहार की 40 सीटों पर लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहें। यहां देखें 40 सीटों की पूरी लिस्ट।
यहां देखें: कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी 543 सीटों की पल-पल की अपडेट
| नंबर | लोकसभा सीट | आगे | पीछे |
| 1. | औरंगाबाद | अभय कुमार सिन्हा (RJD) | सुशील कुमार सिंंह (BJP) |
| 2. | गया | जीतन राम मांझी (HUM) | कुमार सर्वजीत (RJD) |
| 3. | नवादा | विवेक ठाकुर | श्रवण कुमार |
| 4. | जमुई | अरुण भारती (LJP-Ram Vilas) | अर्चना कुमारी (RJD) |
| 5. | किशनगंज | मोहम्मद जावेद (Congress) | मुजाहिद आलम (JDU) |
| 6. | पूर्णिया | राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव | संतोष कुमार |
| 7. | कटिहार | तारीक अनवर (Congress) | दुलाल चंद्र गोस्वामी (JDU) |
| 8. | भागलपुर | अजय कुमार मंडल (JDU) | अजित शर्मा (Congress) |
| 9. | बांका | गिरधारी यादव (JDU) | जय प्रकाश नारायण यादव (RJD) |
| 10. | झंझारपुर | रामप्रीत मंडल (JDU) | सुमन कुमार महासेठ (VIP) |
| 11. | सुपौल | दिलेश्वर कामत | चंद्रहास चौपाल |
| 12. | अररिया | प्रदीप कुमार सिंंह | शाहनवाज |
| 13. | मधेपुरा | दिनेश चंद्र यादव | डीए कुमार चंद्रदीप |
| 14. | खगड़िया | राजेश वर्मा (LJP-Ram Vilas) | संजय कुमार Communist Party of India (Marxist) |
| 15. | दरभंगा | गोपालजी ठाकुर (BJP) | ललित कुमार यादव (RJD) |
| 16. | उजियारपुर | नित्यानंद राय | आलोक कुमार मेहता |
| 17. | समस्तीपुर | शांम्भवी | सन्नी हजारी |
| 18. | बेगूसराय | गिरिराज सिंंह (BJP) | अवधेश कुमार रॉय (CPI) |
| 19. | मुंगेर | राजीव रंजन सिंंह उर्फ लल्लन सिंह | कुमारी अनीता |
| 20. | सीतामढ़ी | देवेश चंद्र ठाकुर | अर्जुन राय |
| 21. | मधुबनी | अशोक कुमार यादव | मोहम्मद अली अशरफ फातमी |
| 22. | मुजफ्फरपुर | राज भूषण चौधरी | अजय निषाद |
| 23. | सारण | राजीव प्रताप रूड़ी | रोहिणी आचार्य |
| 24. | हाजीपुर | चिराग पासवान (LJP-Ram Vilas) | शिव चंद्र राम (RJD) |
| 25. | वाल्मीकि नगर | सुनील कुमार | दीपक यादव |
| 26. | पश्चिमी चंपारण | डॉ. संजय जायसवाल | मदन मोहन तिवारी |
| 27. | पूर्वी चंपारण | राधा मोहन सिंंह | डॉ. राजेश कुमार |
| 28. | शिवहर | लवली आनंद | रितु जायसवाल |
| 29. | वैशाली | वीणा देवी | विजय कुमार शुक्ला |
| 30. | गोपालगंज | डॉ. आलोक सुमन (JDU) | प्रेम नाथ चंचल (VIP) |
| 31. | सीवान | विजयलक्ष्मी देवी | हेना साहब |
| 32. | महाराजगंज | जर्नादन सिंंह ‘सिगरीवाल’ | आकाश कुमार सिंंह |
| 33. | नालंदा | कौशलेंद्र कुमार | डॉ. संदीप सौरव |
| 34. | पटना साहिब | रवि शंकर प्रसाद | अंशुल अविजित |
| 35. | पाटलिपुत्र | मीसा भारती | राम कृपाल यादव |
| 36. | आरा | सुदामा प्रसाद (CPI-ML) | आर.के. सिंंह (BJP) |
| 37. | बक्सर | सुधाकर सिंंह (RJD) | मिथिलेश तिवारी (BJP) |
| 38. | सासाराम | मनोज कुमार | शिवेश कुमार |
| 39. | काराकाट | राजा राम सिंंह (CPI-MLL) | पवन सिंह (IND) |
| 40 | जहानाबाद | सुरेंद्र प्रसाद यादव (RJD) | चंदेश्वर प्रसाद (JDU) |
2019 में बीजेपी ने मारी थी बाजी
बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने विपक्षी पार्टियों को क्लीन स्वीप कर दिया था। राज्य की 40 सीटों में से 39 सीटों पर एनडीए का कब्जा था। शायद यही वजह है कि विपक्ष ने एकजुट होकर बिहार का रण जीतने का फैसला किया और इसकी कमान पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को सौंपी गई। तेजस्वी भी पिछले कई महीनों से बिहार में एक्टिव थे।
ये भी पढ़ें: UP-Bihar से केरल-बंगाल तक, Live देखिए लोकसभा रिजल्ट की कवरेज
कैसा रहा 2024 का आम चुनाव?
18वें लोकसभा चुनाव में बिहार का रण काफी दिलचस्प रहा। यहां बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन का टकराव देखने को मिला। इंडिया गठबंधन की बागडोर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के हाथों में थी। तेजस्वी ने भी बिहार का समीकरण बदलने में पूरी जान फूंक दी। वहीं पूरे चुनावी मौसम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के तमाम स्टार प्रचारकों ने बिहार का जमकर दौरा किया। इसके अलावा भोजपुरी स्टार पवन सिंह और पप्पू यादव जैसे कुछ निर्दलीय उम्मीदवार भी सुर्खियों में रहे। इस दौरान नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला देखने को मिला। पीएम मोदी के आरोपों से लेकर तेजस्वी के सवालों ने बिहार के चुनावी मैदान को मजेदार बना दिया था।
संबंधित खबरें
Divyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
1 hr agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरासत में लिए गए सौरभ भारद्वाज समेत कई AAP नेता, कर रहे थे जंतर-मंतर जाने का
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
2 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
10 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
11 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
13 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
13 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
16 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
18 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines