Pappu Yadav Taunted Sushil Kumar Modi: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के सावन महीने में मटन खाने को लेकर शुरू हुई राजनीति खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इस विवाद में अब लालू के साले पप्पू यादव कूद गए हैं। उन्होंने भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी पर कटाक्ष किया। सुशील मोदी ने लालू के सावन महीने में मटन खाने को लेकर लालू यादव की आलोचना की थी। जन अधिकार दल के प्रमुख पप्पू यादव ने तंज कसते हुए पूछा, ‘सुशील भाई, अपना मोबाइल चेक करो और देखो कि तुमने सावन में पॉर्न देखा या नहीं?
क्या शराब पीना नॉनवेज नहीं है?
पप्पू यादव ने कहा कि सुशील भाई से पूछो कि क्या वह मंगलवार, बुधवार और सावन के दौरान नॉन-वेज खाना बंद कर देंगे? क्या शराब पीना नॉनवेज नहीं है? क्या जाति के आधार पर भेदभाव करना मांसाहार नहीं है? सुशील भाई, अपना मोबाइल चेक कराओ और देखो कि तुमने सावन में पॉर्न देखा या नहीं?
सुशील मोदी ने कही थी ये बात
सोमवार को भाजपा नेता सुशील मोदी ने लालू यादव पर कटाक्ष किया था। सुशील मोदी ने कहा था कि लालू ने सावन जैसे पवित्र महीने में मटन खाया। इसलिए उन्हें अपने राजनीतिक पापों के लिए सजा मिलेगी। राजद का कोई नेता संसद नहीं पहुंच पाएगा।
लालू ने राहुल गांधी के पकाया था मटन
दरअसल, मुंबई में 31 अगस्त और एक सितंबर को विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक हुई थी। बैठक के बाद दो सितंबर को लालू यादव ने राहुल गांधी के लिए मटन बनाया था। इसका वीडियो भी सामने आया था। लालू यादव ने राहुल गांधी को बिहार का खास ‘चंपारण मटन’ बनाना सिखाया। लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार दिल्ली में अपनी बेटी और राजद सांसद मीसा भारती के आवास पर राहुल की मेजबानी कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: नहीं मिली दुल्हनिया तो मंदिर से चुराया शिवलिंग, दो महीने से कर रहा था कठोर तपस्या
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
6 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
9 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
10 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
12 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
12 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
12 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
13 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
14 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
14 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines