Gaya Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मतगणना जारी है, आज बिहार की 40 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बिहार के गया लोकसभा सीट पर मतगणना पूरी हो गई है, यहां से जीतन राम मांझी ने 101812 वोट मार्जिन के साथ जीत हासिल की हैं।
दरअसल बिहार की गया लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के अंतर्गत आती है। यहां सालों से मांझी का कब्जा रहा है। मगर इस बार गया का चुनावी रण जीतन राम मांझी बनाम कुमार सर्वजीत के बीच में है। इस बार भी गया की जनता ने जीतन राम मांझी को अपना सांसद चुना है।
पहले चरण में हुआ था चुनाव
लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर मतदान हुआ था। इसमें गया लोकसभा सीट का नाम भी शामिल था। गया में 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। इस दौरान गया में कुल 9,58,623 (52.76%) लोगों ने वोट डाला था।
यहां देखें: कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी 543 सीटों की पल-पल की अपडेट
किसके बीच होगा मुकाबला?
गया लोकसभा सीट से जीतन राम मांझी चुनावी मैदान में हैं। जीतन राम मांझी एनडीए के सहयोगी दल हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा सेक्यूलर पार्टी के नेता हैं। वहीं जीतन राम मांझी को टक्कर देने के लिए आरजेडी ने कुमार सर्वजीत को अपना उम्मीदवार बनाया है।
दो दशकों से ‘मांझी’ की सीट
गया लोकसभा सीट पर पिछले दो दशकों ने मांझी का कब्जा रहा है। 1999 में बीजेपी नेता रामजी मांझी ने गया से सीट दर्ज की थी। 2004 में आरजेडी के राकेश कुमार मांझी यहां से जीते थे। 2009 और 2014 के आम चुनाव में बीजेपी नेता हरी मांझी गया के सांसद बने तो 2019 में जेडीयू के विजय मांझी ने यहां से विजय प्राप्त की थी।
ये भी पढ़ें: UP-Bihar से केरल-बंगाल तक, Live देखिए लोकसभा रिजल्ट की कवरेज
संबंधित खबरें
'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 mins agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
18 mins ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
49 mins agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
1 hr ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
1 hr ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
3 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
4 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines