Bihar Dilip Jaiswal on Assembly Election 2025: लोकसभा चुनाव 2024 के बाद से बीजेपी में बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है। बिहार में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह पार्टी ने दिलीप जयसवाल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं अपना पद संभालने के बाद दिलीप जयसवाल ने बिहार के आगामी चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।
दिलीप जयसवाल ने दिया बयान
राजधानी दिल्ली में आज नेताओं का जमावड़ा लगा है। नीति आयोग की बैठक के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी बड़े नेता दिल्ली में मौजूद हैं। वहीं दिलीप जयसवाल ने भी दिल्ली का रुख कर लिया है। इस दौरान जब दिलीप का सामना मीडिया से हुआ तो उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अध्यक्ष पद की घोषणा के बाद उन्होंने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है और काम शुरू कर दिया है। अभी हम दिल्ली जा रहे हैं। आगे की रणनीति वहां तय होगी। नीतीश कुमार और PM मोदी के नेतृत्व में 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारी हम शुरू कर देंगे। कार्यकर्ताओं से हमारा संवाद बना रहेगा। बाकी दिल्ली से लौटकर आएंगे, तब बात करेंगे।
बिहार चुनाव पर बैठक संभव
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद दिल्ली पहुंचे दिलीप जयसवाल के लिए बधाइयों का तांता लग गया है। गोरखपुर सांसद रवि किशन से लेकर तमिलनाडु और लक्षद्वीप के प्रभारी अरविंद मेनन तक ने दिलीप को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मुबारकबाद दी। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की हैं।
नीति आयोग की बैठक के बाद बीजेपी कार्यालय में सभी बड़े नेताओं की बैठक हो सकती है। इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत कई नेता मौजूद रह सकते हैं। खबरों की मानें तो इस बैठक में बिहार के आगामी चुनाव पर चर्चा हो सकती है।
चुनाव पर बनेगी रणनीति
दिल्ली जाने से पहले दिलीप जयसवाल ने भी इस बात का खुलासा किया कि आगामी चुनाव पर रणनीति तैयार की जाएगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में बीजेपी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। राज्य की 40 सीटों में से बीजेपी को 12 और जेडीयू को 12 सीटों पर जीत मिली थी। अगले साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या बिहार की राजनीति में बीजेपी अपनाल दबदबा बरकरार रखने में कामयाब होगी या इसका फायदा इंडिया गठबंधन को मिलेगा।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में तय होगी UP की राजनीति, PM मोदी और CM योगी की मुलाकात के सियासी मायने
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
5 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
5 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
6 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
8 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
9 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
11 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
11 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
12 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines