Himachal News: कांग्रेस ने जनता को पुरानी पेंशन स्कीम बहाली समेत 10 गारंटी देने का किया ऐलान, यहां देखें लिस्ट

हिमाचल कांग्रेस

हिमाचल कांग्रेस

शिमला: हिमाचल प्रदेश में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहे हैं वैसे-वैसै तमाम पार्टियों द्वारा कई घोषणाएं की जा रही है। इसी कड़ी में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रदेश के लोगों के लिए 10 गारंटी देने का ऐलान किया है जिसे सरकार बनते ही पूरा कर दिया जाएगा। राजधानी शिमला स्थित प्रदेश पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में बुधवार को ये घोषणाएं की गई।

विज्ञापन

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पार्टी राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला व अन्य मौजूद रहे। इस दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को लागू किया जाएगा। पांच लाख बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था के साथ किसानों-बागवनों को फलों की कीमत तय करने अधिकार दिया जाएगा।

विज्ञापन

पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने समेत ये हैं कांग्रेस की 10 गारंटी

विज्ञापन

कांग्रेस द्वारा लोगों के लिए कई बेहतरीन घोषणाएं की गई है। इनमें पहली घोषणा पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की करी गई है। वहीं पार्टी द्वारा महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए देने का भी ऐलान किया गया है। इसके अलावा 300 युनिट फ्री बिजली देने, युवाओं को 5 लाख रोजगार देने, बागवानों को अपनी फसल की कीमत खुद तय करने समेत कई ऐलान किए गए हैं। वहीं बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए हर जिले में 4 अंग्रेजी स्कूल खोलने का भी ऐलान किया गया है।

विज्ञापन

इसके अलावा इन घोषणाओं में छत्तीसगढ़ मॉडल की भी झलक देखने को मिल रही है। इसमें छत्तीसगढ़ की ही तरह 2 रुपए प्रति किलो में गाय का गोबर खरीदने का ऐलान किया गया है। वहीं गाय- भैंस चालकों से भी 10 रुपए प्रति लीटर में दूध खरीदने की गारंटी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ