हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bihar: मिशन 2024 पर सीएम नीतीश कुमार, दिल्ली में आज विपक्ष के प्रमुख नेताओं से करेंगे मुलाकात

विज्ञापन

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार 3 बजे दिल्ली रवाना होंगे। वह पटना से दिल्ली चार्टर्ड प्लेन से जाएंगे। कहा जा रहा है कि कल ही राहुल गांधी से उनकी मुलाकात हो सकती है। जबकि 6 सितंबर को उनकी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और लेफ्ट पार्टी के नेताओं से भी मुलाकात संभव है।

अभी पढ़ें – Gujarat: राहुल गांधी का आज गुजरात दौरा, साबरमती गांधी आश्रम भी जाएंगे

7 सितंबर को राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति से मिलने का समय तय हुआ है। 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए विपक्षी पार्टियां एकजुट होने की तैयारी करती दिख रही हैं। नीतीश कुमार ने हाल ही दावा किया था कि विपक्ष एकजुट रहे तो 2024 के चुनाव में बड़ी सफलता हासिल होगी।

एनडीए गठबंधन तोड़ने के बाद सब अच्छा चल रहा था

जदयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक समाप्त होने के बाद नीतीश कुमार ने कहा- पहले एनडीए गठबंधन तोड़ने के बाद सब कुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन फिर 2017 में हमने उनसे फिर से हाथ मिलाने की गलती की, जिसके कारण कुछ राज्यों के कई लोग हमसे अलग हो गए। लेकिन अब जब हम फिर से अलग हो गए, तो उनमें से कई ने कहा कि अच्छा चल रहा है। सीएम ने आगे कहा- उन्होंने बीजेपी के साथ दोबारा जाकर मूर्खता की।

अभी पढ़ें – सिर में चोट लगने से हुई साइरस मिस्त्री की मौत! चिकित्सक ने दी अहम जानकारी

नीतीश ने पहली बार खुलासा किया कि केंद्र में मंत्री पद के लिए अनबन हुई थी। उन्होंने कहा- 2019 में लोकसभा के नतीजों के बाद केंद्र में मंत्री बनाने के फोन आया। उन्होंने कहा- दो नाम दीजिए, लेकिन जब दिल्ली गए तो बताया गया कि सिर्फ एक नाम देना है। हमने कहा कि कम से कम चार मंत्री पद देना चाहिए।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें