हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार इस बार मनाएगी 4 दिवाली, अररिया में गृहमंत्री अमित शाह ने बताई वजह

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने है। साथ ही कुछ ही समय में दिवाली का त्योहार भी आने वाला है। ऐसे में त्योहार के मौके पर राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। अमित शाह ने बिहार में 4 दिवाली मनाने की बात कही। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
अररिया में अमित शाह

दिवाली को लेकर देशभर में तैयारियां शुरू हो गई हैं. बिहार के लिए यह दिवाली बेहद खास होने वाली है क्योंकि बार में इसी साल दिवाली होनी है. चुनाव आयोग दिवाली के आसपास ही विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी में है. बिहार में दिवाली का मौका देखते हुए राजनीति भी शुरू हो गई है. केंद्रीय मंत्री अमित शाह शनिवार को बिहार दौरे पर हैं.

अमित शाह ने अररिया में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार को इस बार 4 दिवाली मनानी है. पहली दिवाली उस दिन जब भगवान श्रीराम अयोध्या लौटे, दूसरी दिवाली, पीएम मोदी ने जीविका दीदीयों के बैंक खाते में 10-10 हजार रुपये जमा किए, तीसरी दिवाली जीएसटी रिफॉर्म की, इसमें 395 से ज्यादा चीजों पर 15 से 20 प्रतिशत तक रेट कम हुए. अंतिम दिवाली के बारे में गृहमंत्री शाह ने बताया कि बिहार को 160 से ज्यादा सीटों वाली NDA-BJP की सरकार बनानी है.

‘मैं आपसे वादा करता हूं…’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल और लालू के लिए ये चुनाव अपनी पार्टी को जिताने का है. लालू के बेटे को मुख्यमंत्री बनाने का है. लेकिन हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए ये चुनाव पूरे बिहार से घुसपैठियों को बाहर निकालने का है. अमित शाह ने कहा कि एनडीए को दो-तिहाई बहुमत से जिताइए, मैं आपसे वादा करता हूं कि बिहार की पवित्र धरती से इन घुसपैठियों को बाहर निकालने का काम भाजपा करेगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कौन हैं BJP के स्पेशल 45? जिन्हें बिहार चुनाव 2025 के लिए अमित शाह ने रण में उतारा

‘लालू एंड कंपनी ने बिहार को लूटा’

बिहार के अररिया में अमित शाह ने कहा कि लालू एंड कंपनी ने बिहार को लूटा है. राहुल गांधी ने यात्रा निकाली. यह यात्रा इसलिए निकाली गई क्योंकि चुनाव आयोग बिहार की मतदाता सूची से घुसपैठियों के नाम हटा रहा था. लालू एंड कंपनी, राहुल बाबा, चाहते हैं कि घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिले.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: धर्मेन्द्र प्रधान, CR पाटिल और केशव प्रसाद मोर्य, BJP की 3 राज्यों में इन 3 नियुक्तियों के क्या मायने?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola