पुंछ में पूर्व विधायक के घर पर मिला ग्रेनेड, चार दिन पहले हुआ था ब्लास्ट
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

सुरनकोट: पुंछ इलाके में सुरनकोट के पूर्व विधायक चौधरी मुहम्मद अकरम के घर की दीवार के पास एक ग्रेनेड मिला है।खास बात यह है कि चार दिन पहले उनके घर में हल्का विस्फोट हुआ था। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पूर्व विधायक के बयान लेकर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
One grenade found near former MLA's house in J-K's Poonch, probe on
Read @ANI Story | https://t.co/XKE87IkcVq#JK #Grenade #MLA pic.twitter.com/Tw1WZ9OPOR
— ANI Digital (@ani_digital) January 26, 2023
और पढ़िए – कर्तव्य पथ पर पहली परेड में दिखी आत्मनिर्भर भारत की झलक, सैन्य शक्ति का किया दमदार प्रदर्शन
इससे पहले बुधवार को भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में आतंकियों के दो ठिकानों का भंडाफोड़ किया था। इन ठिकानों से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया था। एक ठिकाना रत्ता जबरा जंगल और दूसरा ठिकाना धोबा जंगल में था। इससे पहले पुलिस ने पांच युवकों को आतंकियों के चंगुल से मुक्त करवाया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: