Bhupender Yadav On Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विदेशी धरती पर भारत को बदनाम किया और देश की न्याय व्यवस्था और ओबीसी समुदाय का अपमान किया। केंद्रीय मंत्री ने 2019 में सूरत की एक अदालत की ओर से उनके मोदी सरनेम वाली टिप्पणी मामले में आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने पर कांग्रेस नेता पर निशाना साधा।
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए यादव ने कहा कि राहुल गांधी का लगातार ओबीसी समुदाय के उपनाम का अपमान किया गया है। इतना ही नहीं उन्होंने विदेशी धरती पर देश को बदनाम किया है। वह संसद, ओबीसी समुदाय और न्यायपालिका को बदनाम कर रहे हैं।
और पढ़िए – Delhi Liquor Policy Case: मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
राहुल गांधी पर जुबानी हमले में भूपेंद्र यादव क्या बोले?
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी भी राजनेता को ओबीसी समुदाय का अपमान करने का अधिकार नहीं है। किसी भी उपनाम का अपमान करना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है। नेता का यह व्यवहार भारत तोड़ो को दर्शाता है, न कि कांग्रेस के भारत जोड़ो को। कांग्रेस कानूनी फैसले पर सवाल उठा रही है, ऐसा अब तक किसी भी पार्टी या फिर नेताओं ने नहीं किया है।
और पढ़िए – West Bengal News: कोलकाता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से साइबर ठगी, शातिरों ने इस तरह निकाले थे ढाई लाख रुपये
बता दें कि गुरुवार को सूरत की एक अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनकी ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ दायर मानहानि के मामले में दो साल कैद की सजा सुनाई, जिसके खिलाफ कांग्रेस नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। राहुल गांधी ने अप्रैल 2019 में कर्नाटक के कोलार में एक लोकसभा चुनाव रैली में “सभी चोरों का उपनाम मोदी कैसे हो सकता है” टिप्पणी की थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
11 mins ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 hr agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
2 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
2 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
2 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs agoLIVE: गुरुग्राम में कैब ड्राइवर गिरफ्तार, महिला से बदसलूकी और मारने की धमकी
5 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
5 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines