Bhubaneswar Man Disrobed Woman Cuts Private Part of Pet Dog: ओडिशा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने छोटी सी बात पर अपने गुस्से का ऐसा रूप दिखाया कि हड़कंप मच गया। शख्स ने एक महिला को निर्वस्त्र कर दिया। इतना ही नहीं महिला के पालतू कुत्ते के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। अब महिला के पति ने पुलिस में आरोपी की शिकायत की है। उधर मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
न्यूज साइट टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार ये मामला ओडिशा के भुवनेश्वर का है। बताया गया है कि यहां एक पालतू कुत्ते के लगातार भौंकने से नाराज एक व्यक्ति ने गुरुवार को दिनदहाड़े पालतू कुत्ते की मालकिन को कथित तौर पर बीच सड़क निर्वस्त्र कर दिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि शख्स ने पालतू कुत्ते पर भी हमला कर दिया। जिसके बाद कुत्ता गंभीर रूप से घायल है।
यह भी पढ़ेंः Watch Video: स्कूल में 8 साल के बच्चे को बेरहमी से पीटा, शराब पीकर बच्ची को लेने आया था आरोपी; टोकने पर भड़का
महिला ने लगाए ये गंभीर आरोप
रिपोर्ट में कहा गया है कि 23 वर्षीय महिला ने कैपिटल पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत में आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि चंदन नायक और उसके पिता टूना दोपहर में हमारे घर के बाहर चिल्लाने लगे। जब आरोप है कि जब महिला ने आरोपी को रोकने की कोशिश की लेकिन आरोपी ने गालियां देने शुरू कर दिया। आरोपी कुत्ते को शांत कराने के लिए कहने लगा।
महिला का आरोप है कि जब उन्होंने कहा कि यह संभव नहीं है, तो आरोपी ने मुझे सड़क पर खींच लिया, मेरे कपड़े फाड़ दिए और मुझे निर्वस्त्र कर दिया। महिला ने कहा कि आरोपी ने उसका यौन उत्पीड़न किया। आरोपी के साथ उसके पिता पर भी आरोप लगाए गए हैं।
यह भी पढ़ेंः ‘ये सुनवाई कब पूरी होगी?’ देशभर में महिलाओं के 36 लाख केस पेंडिंग, उत्तर प्रदेश सबसे आगे
पुलिस को मिली शिकायत, कार्रवाई शुरू
महिला ने कहा कि उसने मेरे साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। महिला का दावा है कि आरोपी ने उसके पालतू कुत्ते के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी। उधर कैपिटल पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक पद्मनाव प्रधान ने मीडिया को बताया कि हमें आरोपी के खिलाफ शिकायत मिल गई है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
मॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
24 mins agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
52 mins agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
57 mins agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
1 hr agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
2 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
3 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
5 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
5 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
6 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines