Gyanendra Sharma
Read More
---विज्ञापन---
नई दिल्ली: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारती जोड़ो यात्रा सुर्खियों में है। यह यात्रा 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई। यह 3,570 किमी लंबी, 150-दिवसीय ‘नॉन-स्टॉप’ पदयात्रा होगी जो देश भर के 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश को कवर करेगी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश पहुंची। यात्रा का पहला पड़ाव बुरहानपुर जिले का बोदरली गांव रहा। भारत जोड़ो यात्रा से अभी तक कई जानी-मानी हस्तियां जुड़ चुकी हैं। इस यात्रा के कई अलग-अलग रंग देखने को मिले हैं। राहुल गांधी ने कभी लगाई रेस तो कभी किया डांडिया डांस करते हुए दिखे।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नेताओं की पदयात्रा के साथ ही यहां उनके सफेद रंग के कपड़े, स्पोर्ट्स जूते और खादी के थैले आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। राहुल गांधी के कपड़ों को लेकर भाजपा कई बार सवाल उठाते आए हैं।
जब रेस लगाई राहुल गांधी ने…#BharatJodoYatra pic.twitter.com/iJtd3fOcYW
— Congress (@INCIndia) October 30, 2022
राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान रेस लगाया। तेलंगाना में यात्रा के बीच में राहुल गांधी युवाओं के साथ रेस लगाया। कांग्रेस ने इसका एक वीडियो भी डाला इस वीडियो में उनके पीछे-पीछे कई युवा दौड़ रहे थे।

राहुल गांधी फिटनेस का काफी ख्याल रखते हैं। तेलंगाना में दौड़ लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संदेश दिया तो वहीं पुशअप लगाकर अपनी फिटनेस भी साबित की।

इसके बाद राहुल गांधी और जयराम रमेश सामूहिक नृत्य प्रदर्शन के लिए कुछ लोगों के साथ शामिल हुए। उन्हें डंडिया के साथ नाचते हुए देखा जा सकता है। राहुल का यह वीडियो आदिवासी नृत्य प्रदर्शन के एक दिन बाद सामने आया है।
”Remember to celebrate milestones as you prepare for the road ahead.”
– Nelson Mandela#BharatJodoYatra pic.twitter.com/ERQPUSHpV7— Congress (@INCIndia) October 30, 2022
इस पद यात्रा में राहुल गांधी के कई रंग देखने को मिले। यात्रा की शुरुआत में ही जहां राहुल गांधी ने केरल में एक बच्ची के जूते का बकल लगाया।

राहुल गांधी जिस इलाके से गुजर रहे हैं। उसी रंग में रंग जा रहे हैं। राहुल गांधी ने कभी बच्चों के साथ क्रिकेट खेला तो कभी फुटबॉल में भी हाथ आजमाया।

अध्यक्ष सोनिया गांधी आज कर्नाटक के मंड्या में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। राहुल गांधी ने बीच सड़क मां सोनिया के जूते का फीता बांधा, जिसकी खूब तारीफ हुई।

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी का समर्थन देने फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर भी नजर आए। उनके साथ इस दौरान उनकी पत्नी भी इसमें शामिल हुईं।

भारत जोड़ो यात्रा में आज राहुल गांधी को अपना समर्थन दिखाने के लिए टीवी जगत की एक्ट्रेस रश्मी देसाई भी शामिल हुईं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।