---विज्ञापन---

VIDEO: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का थीम सॉन्ग जारी, जानें क्या है खास

Bharat Jodo Nyay Yatra theme Song: कांग्रेस ने Rahul Gandhi की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का थीम सॉन्ग जारी कर दिया गया है। इसकी टैग लाइन है- सहो मत, डरो मत।

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra Theme Song released: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगाज 14 जनवरी से होने जा रहा है। इस यात्रा का मकसद मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना है। इस यात्रा में राहुल गांधी भी शामिल होंगे। शुक्रवार को पार्टी ने ‘सहो मत, डरो मत’ टैग लाइन से अपना थीम सॉन्ग जारी कर दिया। इस गाने को पार्टी के सभी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया गया है।

---विज्ञापन---

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के गीत में प्रदर्शनकारी महिला पहलवानों, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की झलकियों और किसानों-मजदूरों के साथ कांग्रेस नेता की बातचीत की झलक दिखाई देती है।

---विज्ञापन---

राहुल गांधी ने शेयर किया वीडियो

राहुल गांधी ने भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के गीत के वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है- हम पहुंचेंगे घर तक, न्याय का हक मिलने तक। गली, मोहल्ला, संसद तक , न्याय का हक मिलने तक। सहो मत… डरो मत।

---विज्ञापन---

’10 वर्षों के अन्याय के खिलाफ है भारत जोड़ो न्याय यात्रा’

---विज्ञापन---

कांग्रेस के संचार विभाग के महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा पिछले 10 वर्षों के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए है। इसका थीम सॉन्ग आज जारी कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से इसे सुनने और शेयर करने की अपील की है।

---विज्ञापन---

मणिपुर से होगी यात्रा की शुरुआत

बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर से होगी, जो 15 राज्यों में 6700 किमी का सफर तय करते हुए 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस 100 संसदीय क्षेत्रों और 337 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:

3 राज्य…130 लोकसभा सीटों पर बदले राजनीतिक समीकरण, INDIA को भारत न्याय यात्रा से मिलेगी संजीवनी

---विज्ञापन---

‘कांग्रेस ने राम मंदिर का नहीं, बीजेपी के कार्यक्रम का किया बहिष्कार’, राजीव शुक्ला ने दिया जवाब

 

First published on: Jan 12, 2024 11:02 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola