दक्षिण भारत का दर्शन करें, वो भी सिर्फ 22 हजार रुपये में, खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था भी मिलेगी

Bharat Darshan Train: IRCTC ने भारत गौरव यात्रा का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत दर्शन ट्रेन इस ट्रिप पर लेकर जाएगी। शेड्यूल और किराया जानिए…

Bharat Darshan Train

Bharat Darshan Train

विज्ञापन

Bharat Gaurav Yatra Train Schedule: सिर्फ 22 हजार में दक्षिण भारत और ज्योर्तिलिंगों के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। IRCTC ने भारत गौरव यात्रा का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत दर्शन ट्रेन इस ट्रिप पर लेकर जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन के जरिए लोग दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। यह ट्रेन 11 दिसंबर को ईस्टर्न रेलवे के मालदा से रवाना होगी। दक्षिण भारत की यह यात्रा 11 रात और 12 दिन की होगी। irctc.com/bharatgaurav वेबसाइट पर लोग इस ट्रेन के बारे में ज्यादा जानकारी ले सकते हैं। रेलवे की तरफ से 8595937903 नंबर भी जारी किया गया है, जिससे ट्रिप संबंधी जानकारियां ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें: सूर्य ग्रहण के Ring Of Fire की दुर्लभ तस्वीरें

विज्ञापन

इन रूटों से गुजरते हुए दर्शन कराएगी

ट्रेन में करीब 800 लोग सफर कर सकते हैं। ट्रेन रास्ते में बिहार, झारखंड, ओडिशा के विभिन्न स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में यात्रियों के लिए बोगियां 3 श्रेणियों में होंगी। 7 स्लीपर कोच और 3 AC बोगियां होंगी। AC बोगी में भी 2 क्लास स्टैंडर्ड और कम्फर्ट होंगी। ट्रेन से लोग दक्षिण भारत के तिरूपति, रामेश्वरम, कन्याकुमारी, त्रिवेन्द्रम, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग जैसे धार्मिक स्थलों के दर्शन कर पाएंगे। ट्रेन मालदा टाउन से होते हुए दुमका, न्यू फरक्का, पाकुड़, रामपुरहाट, हंसडीहा, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर, क्विल, जमुई, झाझा, जसीडीह, जामताड़ा, चितरंजन, कुल्टी, धनबाद, बोकारो, रांची, राउरकेला, झारसुगुड़ा, संबलपुर होते हुए जाएगी।

ट्रेन के लौटने की तारीख और किराया

ट्रेन अपने सफर पर 11 दिसंबर को रवाना होगी और 22 दिसंबर को लौटेगी। इस ट्रेन का प्रति व्यक्ति किराया सबसे कम है। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार टिकट बुकिंग करा सकते हैं। इकोनॉमी क्लास में सफर के लिए प्रति व्यक्ति 33% छूट के साथ 22750 रुपये किराया होगा। स्टैंडर्ड क्लास AC थ्री के लिए 36100 रुपये किराया होगा। कम्फर्ट AC थ्री में सफर करने के लिए 39500 रुपये देने होंगे। ट्रेन में शाकाहारी भोजन मिलेगा। यात्रियों को होटल एवं बस की सुविधा भी दी जाएगी। प्रत्येक कोच में सुरक्षा और सफाईकर्मी होंगे। 20 लोगों के ग्रुप में एक यात्री को निशुल्क यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। बुकिंग जल्दी शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ