इम्यूनिटी बूस्टिंग से लेकर शुगर कंट्रोल तक...व्रत रखने से शरीर को होते 5 चमत्कारी फायदे

Navratri 2023 Vrat Benefits: उपवास रखना केवल धार्मिक मान्यता नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है, जानिए कैसे…

Navratri Fast

Navratri Fast

Navratri 2023 Vrat Benefits: नवरात्रि शुरू हो गए हैं। कई लोग पूरे 9 दिन व्रत रखते, लेकिन व्रत रखने से न केवल मां प्रसन्न होती हैं, बल्कि इससे शरीर को भी कई चमत्कारी फायदे होते हैं। सनातन धर्म में हमेशा कोई न कोई व्रत रखा जाता है, लेकिन नवरात्रि के दिनों में लगातार 9 दिन के व्रत रखे जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। भारतीय चिकित्सा शास्त्र आयुर्वेद के विद्वानों के अनुसार, हफ्ते में या कम से कम एक महीने में एक बार व्रत रखना लाभकारी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इम्यूनिटी सिस्टम बेहतर होता

व्रत रखने से दिल और दिमाग की कार्यक्षमता और इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्टर मिलता है। उपवास के समय मानव शरीर ग्लूकोज, फैट, कीटोन्स का इस्तेमाल करता है। वहीं व्रत रखने से दिल से जुड़ी परेशानी भी दूर होती है।

मस्तिष्क की एक्टिविटीज़ बढ़ती

चरक संहिता में बताया गया है कि उपवास रखने से मानव शरीर का लिवर का भी फिल्ट्रेशन होता है। शरीर के वेस्ट प्रोडक्ट एनर्जी में तब्दील होते हैं, जिससे खून साफ होतास है। मस्तिष्क की एक्टिविटी भी बढ़ती है, क्योंकि उपवास के समय पेट खाली रहता है। भोजन पूरी तरह से पच जाता है, जिसके कारण ध्यान केंद्रित होता है और नए विचार पैदा होते हैं।

विज्ञापन

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता 

आज के बदलते समय में ब्लड प्रेशर की समस्या से हर तीसरा शख्स परेशान रहता है। अगर आप एक दिन का भी व्रत करते हैं तो यह फैट को एनर्जी में बदलता है, जिससे वजन कम हो जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करते में सहायक होता है।

विज्ञापन

ब्लड शुगर कंट्रोल करता

शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने से कई बीमारियों की शुरुआत होती है। उपवास रखने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। ऐसे में अगर आप शुगर से परेशान हैं तो व्रत रखना फायदेमंद हो सकता है। डॉक्टरों के द्वारा भी यह बताया गया है कि जिनका ब्लड शुगर हमेशा ज्यादा रहता है, उन्हें उपवास रखना चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ