Bharat Bandh: सुप्रीम कोर्ट के SC/ST आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू करने के फैसले के खिलाफ 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया गया था। यूपी, राजस्थान, बिहार समेत कई राज्यों में बंद का व्यापक असर देखने को मिला है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भी बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला है। यूपी की बात करें तो हाथरस, हापुड़ और आगरा जिलों में बंद का असर दिखा है। वहीं, प्रयागराज, नोएडा, कानपुर और गाजियाबाद जैसे शहरों में असर नहीं दिखा। बिहार के दरभंगा, जहानाबाद और नवाजा जैसे जिलों में दुकानें बंद रहीं। यहां प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस, आरजेडी और बसपा ने किया समर्थन
कांग्रेस, आरजेडी और वामदलों ने भी बंद का समर्थन करने का ऐलान किया था। वहीं, NDA का घटक दल LJP (रामविलास) भी बंद के समर्थन में है। झारखंड के अलग-अलग शहरों में बंद का असर दिखा है। बड़े शहरों में दुकानें आदि खुलीं, लेकिन छोटे कस्बों में बंद रहीं। झारखंड में राज्य परिवहन की बसें नहीं चलीं और स्कूल बंद रहे। बताया जा रहा है कि स्ट्राइक के कारण सीएम हेमंत सोरेन का पलामू दौरा रद्द हो गया है। आज के बंद को बसपा और आजाद समाज पार्टी का भी समर्थन हासिल है। समाजवादी पार्टी भी प्रदर्शनकारियों का समर्थन कर चुकी है।
यह भी पढ़ें- पीड़िता की तस्वीर-वीडियो सोशल मीडिया से तुरंत हटाएं, Kolkata Rape Case में ‘सुप्रीम’ फरमान
अखिलेश यादव ने कहा है कि आरक्षण की रक्षा के लिए यह जन आंदोलन एक सकारात्मक प्रयास है। यह शोषितों के लिए नए संचार का काम करेगा। आरक्षण से छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। बिहार के पूर्णिया, बेगूसराय, खगड़िया, पटना, समस्तीपुर, जहानाबाद, मोतिहारी और मुजफ्फरपुर जिलों में बंद का असर व्यापक रहा। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर रास्ते जाम कर दिए। जहानाबाद में पुलिस से प्रदर्शनकारियों की झड़प का मामला सामने आया है। मोतिहारी में लोगों ने ट्रेन रोक दी। बाजारों में सन्नाटा पसरा दिखा। वहीं, कई इलाकों में निजी स्कूल बंद रहे। बता दें कि बिहार में आज सिपाही भर्ती की परीक्षा है। परीक्षार्थियों को सेंटरों तक जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
राजस्थान में पुलिस अलर्ट पर
पूर्वी राज्य ओडिशा में भी बंद का असर मिला-जुला दिखा। प्रदेश में रेल और सड़क यातायात आंशिक रूप से बंद रहा। पुलिस के अनुसार सरकारी दफ्तर, बैंक, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और स्कूल आदि खुले हैं। संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। भुवनेश्वर और संबलपुर में लोगों ने ट्रेनों को रोका है। कई इलाकों में बसें बंद की गई हैं। कई जगह जाम भी लोगों ने लगाया है। वहीं, राजस्थान के 16 जिलों में स्कूल बंद रहे। भरतपुर और जयपुर में बंद का असर अधिक रहा। कई इलाकों में इंटरनेट बैन किया गया है। पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। आशंका है कि शरारती तत्व बंद की आड़ में हिंसा भड़का सकते हैं। कोटा में कोचिंग सेंटर बंद हैं। झुंझुनूं, सीकर और भरतपुर में शराब के ठेके बंद करवाए गए हैं। कई जिलों में ड्राई डे घोषित किया गया है।
यह भी पढ़ें- महिला दारोगा से शादी पर अड़ा सिरफिरा आशिक, बार-बार नंबर बदल की कॉल, ‘वर्दी’ करेगी बुरा हाल
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 hr agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
2 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
2 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
3 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
4 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
5 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
5 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
6 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines