हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नशामुक्ति को लेकर क्या है पंजाब सरकार का रोडमैप? भगवंत मान ने बताया प्लान

Bhagwant Mann News 24 Interview: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने न्यूज 24 की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने राज्य में ड्रग्स, रोजगार समेत कई सवालों के जवाब दिए।

विज्ञापन
Bhagwant Mann News 24 Interview

Bhagwant Mann News 24 Interview: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच आम आदमी पार्टी नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने न्यूज 24 की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पंजाब में ड्रग्स, नशीले पदार्थ की तस्करी और रोजगार जैसे मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी। अनुराधा प्रसाद ने कहा-  पंजाब में नशाखोरी, ड्रग्स पर ‘आप’ की सरकार में क्या काम हुआ ?

नशे में लिप्त युवाओं को इलाज के बाद दिया रोजगार

भगवंत मान ने कहा-  इस मुद्दे पर पंजाब में कई चरण में काम हो रहा है। पहले ड्रग्स में फंसे नौजवानों को वापस लाए, उनका इलाज करवाया, फिर उनके रोजगार का बंदोबस्त किया। उनका कहना था कि जब हम अपने युवाओं को काम दे देंगे तो वे नशे की तरफ वापस नहीं जाएंगे।

विज्ञापन

तस्करों पर सुरक्षा एजेंसियां सख्त

अनुराधा प्रसाद ने कहा-  क्या ड्रग्स तस्करों पर नकेल कसी? भगवंत मान ने कहा-  ड्रग्स तस्करों पर कार्रवाई करने के लिए अलग से टीम का गठन किया गया है। आए दिन कहीं से दो कहीं से पांच किलो ड्रग्स पकड़ी जाती है। लेकिन यह इसका स्थायी इलाज नहीं है, एक रास्ता बंद होने से तस्कर दूसरे रूट से नशीले पदार्थ की तस्करी कर लगे जाते हैं। इसके लिए हमने उनके कस्टमरों को ही उनके पास जाने से रोक दिया और युवाओं को नशे की लत से दूर किया है।

भगवंत मान ने बताया रोडमैप

भगवंत मान ने राज्य में नशामुक्ति को रोकने के लिए अपना पूरा रोडमैप बताते हुए कहा कि जो युवा नशे की लत में फंसे थे, पंजाब सरकार ने उन्हें बिना रिश्वत, बिना सिफारिश नौकरी दी। आज पुलिस महकमे में हर साल करीब 2200 लड़के-लड़कियों की भर्ती होती है, पहले ये 4 से 5 साल में एक बार होती थी। आगे सीएम ने कहा कि इस बार पंजाब के युवा खेलों में 20 मेडल लेकर आए हैं, पंजाब सरकार ने खेलों, शिक्षा और स्वास्थ्य पर काम किया है। उन्होंने कहा कि जब से आप सरकार पंजाब में आई है, विदेशों में बसे लोग भी पंजाब में वापस बसने आने लगे हैं। अब राज्य के युवाओं का विदेश में काम तलाशने की जरूरत नहीं होती हम यहीं उन्हें नौकरी देते हैं। उनका कहना था कि अगर देश एक ‘अंगूठी’ है तो पंजाब उसमें लगा चमकता ‘नग’ है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Exclusive: ‘पंजाब बढ़ेगा तभी देश नंबर 1 बनेगा’, सीएम भगवंत मान का Interview अनुराधा प्रसाद के साथ

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola